Last Updated:May 01, 2025, 22:50 ISTVaibhav Suryavanshi first duck in IPL 2025: आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी मुंबई इंडियंस के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके. वैभव सूर्यवंशी पहले ही ओवर में आउट हो गए. IPL MI vs RR: वैभव सूर्यवंशी मुंबई इंडियंस के खिलाफ बिना खाता खोले ही पैवेलियन लौट गए.हाइलाइट्सवैभव सूर्यवंशी मुंबई इंडियंस के खिलाफ खाता नहीं खोल सके.मुंबई के पेसर ने वैभव सूर्यवंशी को पहले ही ओवर में चलता किया.वैभव ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक बनाया था.नई दिल्ली. आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी का जादू मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं चल पाया. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का जादू देखने स्टेडियम पहुंचे हजारों लोगों को तब निराश होना पड़ा जब यह बैटर 0 पर पैवेलियन लौट गया. इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह या ट्रेंट बोल्ट के मुकाबले का इंतजार भी बढ़ गया. राजस्थान रॉयल्स के वैभव पहले ही ओवर में आउट हो गए.
आईपीएल 2025 में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से हुआ. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. मेजबान राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी लेकिन यह फैसला उसे रास नहीं आया. मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (53) और रियान रिकल्टन (61) के अर्धशतकों की मदद से 2 विकेट खोकर 217 रन बना दिए. हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव ने 48-48 रन की पारियां खेलीं.
वैभव के आउट होते ही शुरू हुआ विकेट गिरने का सिलसिलाजिस मैदान पर मुंबई इंडियंस के हर बैटर ने 40 से ज्यादा रन बनाए, उस पर राजस्थान रॉयल्स के बैटर्स से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हुई. राजस्थान रॉयल्स ने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी का विकेट गंवाया. इसके बाद विकेट गिरने का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि मेजबान टीम ने पावरप्ले के भीतर ही 5 विकेट गंवा दिए.
दीपक चाहर ने किया वैभव का शिकारआईपीएल में यह पहला मौका है जब वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले ही पैवेलियन लौटे हैं. यह टूर्नामेंट में उनका चौथा मैच था. वैभव ने पहले तीन मैच में क्रमश: 34, 16 और 101 रन बनाए थे. पिछले मैच में शतक बनाने के बाद तो उनसे और भी उम्मीदें बढ़ गई थीं. लेकिन दीपक चाहर ने इन उम्मीदों को कम से कम मुंबई बनाम राजस्थान मुकाबले में परवान नहीं चढ़ने दिया. वैभव ने इस मैच में 2 गेंदें खेलीं. वैभव ने उन्हें पहले यार्कर लेंथ की गेंद की, जिसे वैभव ने आसानी से डिफेंस कर दिया. इसके बाद अगली गेंद ललचाती हुई थी, जिसे वैभव सूर्यवंशी ने बाउंड्री के बाहर भेजने की कोशिश की लेकिन मिडऑन पर विल जैक्स के हाथों लपके गए.
Location :Delhi,Delhi,DelhihomecricketIPL में शतक के बाद 0 पर लौटे वैभव सूर्यवंशी,कौन है वो शिकारी जिससे हारा बिहारी
Source link