hardik attacked mi won I मैच से पहले किसने किया हार्दिक पर हमला,आंख के ऊपर लगे 7 टांके



Last Updated:May 02, 2025, 12:37 ISTमुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंडया को मैच से पहले चोट लग गई जिसकी वजह से उनकी आंख के उपर 7 टांके लगाने पड़े. इस चोट के बावजूद हार्दिक ने हार नहीं मानी और मैदान पर उतरे और खेली तूफानी पारी. हार्दिक और सूर्यकु…और पढ़ेंआंख के ऊपर 7 टांकों के बावजूद हार्दिक ने खेली मैच विनिंग पारी हाइलाइट्सहार्दिक पांड्या को मैच से पहले आंख पर चोट लगी, 7 टांके लगे.चोट के बावजूद हार्दिक ने 48 रन की तूफानी पारी खेली.मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराया.नई दिल्ली. घायल शेर कितना खतरनाक होता है इसकी कहानी हमनें कई बार सुनी है और देखी भी है और चोट गलती से अपनों से या अपनी वजह से लग जाए तो उसका गुस्सा विरोधी को झेलना पड़ता है. कुछ ऐसी ही कहानी जयपुर के सवई मानसिंह स्टेडियम में देखने को मिली जहां एक खिलाड़ी 7 टांको के साथ खेला और विराधी टीम पर टूट पड़ा.

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले गंभीर चोट लग गई थी. उनकी आंख बाल-बाल बची. आंख के ऊपर लगी चोट के बाद उनके 7 टांके लगाए गए थे, बावजूद इसके कप्तान ने गजब का जज्बा दिखाया और मैदान पर उतरे और मैच में कमाल कर दिया.

प्रैक्टिस सेशन में लगी चोट आंख के उपर 7 टांके

मुबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या जब टॉस के लिए आए तब उनकी आंख के ऊपर पट्टी बंधी हुई थी और उन्होंने एक चश्मा भी पहना हुआ था. तब पता चला कि मैच से पहले उनकी आंख के ऊपर चोट लगी थी और उन्हें 7 टांके आए, बावजूद उन्होंने आराम नहीं किया बल्कि महत्वपूर्ण मैच में मैदान पर उतरे. हार्दिक पांड्या ने तूफानी पारी खेली, 23 गेंदों में उन्होंने 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से 48 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 117 रनों पर सिमट गई और मुंबई इंडियंस ने 100 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. शानदार बल्लेबाजी के बाद कप्तान ने 1 विकेट भी चटकाया. उन्होंने 1 ही ओवर डाला, जिसमें मात्र 2 रन देकर इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए शुभम दुबे को आउट किया.

कैसे लगी चोट ?

हार्दिक पांड्या की चोट का खुलासा मुंबई और राजस्थान के बीच टॉस के समय हुआ. पांड्या की आंख के ऊपर बैंडेज लगा नजर आया. कमेंटेटर्स उनकी इंजरी के बारे में बात करते नजर आए. जानकारी के मुताबिक हार्दिक के प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी, जब वो एक लोकल स्पिनर को स्वीप शॉट खेलने गए और गेंद बैट का किनारा लेकर उनकी आंख के उपर जा लगी.  जिसमें उनकी आंख बाल-बाल बच गई. इंजरी के बावजूद पांड्या मैदान में उतरे और अपनी टीम को जीत दिलाने में बहुमूल्य भूमिका निभाई.

याद आई कोहली की कहानी 

मुंबई के कप्तान हार्दिक  के ऐसे जज्बे को देखकर फैंस को विराट कोहली की याद आ गई. 2016 में विराट ने हाथ पर 8 टांके लगे होने के बावजूद पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक बनाया था. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने भी नाबाद 48 रनों की पारी खेली.हार्दिक की तरह सूर्यकुमार यादव ने भी 23 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए थे और दोनों बल्लेबाजों ने 44 गेंद पर 97 रनों की साझेदारी की जो राजस्थान पर बहुत भारी पड़ी.
Location :New Delhi,Delhihomecricketमैच से पहले किसने किया हार्दिक पर हमला,आंख के ऊपर लगे 7 टांके,खेली तूफानी पारी



Source link

Leave a Comment