जांजगीर में 10 दिन तक रोज 5 घंटे बिजली गुल! देखें आपके इलाके में कब रहेगा अंधेरा



लखेश्वर यादव/ जांजगीर चांपा- जांजगीर-चांपा जिले के मुख्यालय जांजगीर शहर में बिजली विभाग द्वारा मॉनसून से पहले मेंटनेंस कार्य शुरू किया गया है. यह कार्य 25 अप्रैल से लेकर 04 मई तक चलेगा. इस दौरान इंसुलेटर, लाइन जंपर की मरम्मत की जाएगी तथा पेड़ों की ऊंची शाखाओं की कटाई भी की जाएगी. इस कार्य का उद्देश्य बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को कम करना है.

हर दिन अलग-अलग क्षेत्रों में 5 घंटे की बिजली कटौतीमेंटनेंस के दौरान संबंधित क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगभग 5 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी.यह प्रक्रिया हर दिन अलग-अलग वार्ड और मोहल्लों में की जाएगी ताकि पूरे शहर की व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से सुधारा जा सके.

मानसून में बिना रुकावट बिजली आपूर्तिबिजली विभाग के अनुसार, हर साल बरसात से पहले 33 केवी और 11 केवी फीडरों की जांच और सुधार कार्य किया जाता है.बरसात के मौसम में अक्सर आंधी व तूफान के कारण तार और जंपर टूटने की आशंका रहती है, इसी को देखते हुए यह कार्य जरूरी है.साथ ही उन पेड़ों की डालियों को भी छांटा जाएगा जो बिजली के तारों से सटे होते हैं.

किस दिन कहां रहेगी बिजली बंद25 अप्रैलनहरिया बाबा मंदिर मार्ग क्षेत्र-इनकम टैक्स ऑफिस, शिवमंदिर, अनंत विहार, शिवराम आशीर्वाद कॉलोनी, विष्णु विहार, बी. डी. महंत एवं आसपास के क्षेत्र.

26 अप्रैलसैनिक विहार व मिशन परिसर- बड़ा नहर, चर्च के पास, राधाकृष्ण मंदिर, टेलीफोन एक्सचेंज, नया चिंचाई कॉलोनी.

27 अप्रैलप्रशासनिक और आवासीय क्षेत्र- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कलेक्टर ऑफिस, एसपी ऑफिस, जिला न्यायालय, जिला अस्पताल, कृषि विज्ञान केंद्र, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आर्या रेसीडेंसी, हसदेव विहार.

28 अप्रैलपुरानी सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र- ओइबी रेस्ट हाउस के पीछे व आसपास.

29 अप्रैलऔद्योगिक व शैक्षणिक क्षेत्र- श्री राम राइस मिल, भारत राइस मिल, नैला भाठापारा, खैरा रोड, उत्कर्ष कॉलेज, पुलिस थाना.

30 अप्रैलसड़क व सिटी कोतवाली क्षेत्र- भीमा पार, खड़फड़ी पारा, केरा रोड, अमरैया पारा.

01 मईरमन नगर व चांपा रोड क्षेत्र- शंकर नगर, होटल ड्रीम प्वाइंट, मदन पेट्रोल पंप, गट्टानी होंडा, एसडी पैलेस.

02 मईशारदा चौक व अकलतरा रोड- नगर पालिका के पीछे, माधव लाज, नूतन कॉलोनी.

03 मईकृषि एवं स्वास्थ्य संस्थान क्षेत्र- कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि महाविद्यालय, कालोनी हॉस्पिटल, हसदेव विहार, आर्या रेसीडेंसी.

04 मईप्रशासनिक आवासीय क्षेत्र- एसपी बंगला, जिला पंचायत सीईओ बंगला, दीप्ति विहार कॉलोनी, आर्या इनक्लेव.

सहयोग करें और सतर्क रहेंबिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस मेंटनेंस कार्य के दौरान वे संयम बनाए रखें और अनावश्यक बिजली उपकरणों का प्रयोग टालें. यह कार्य उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए किया जा रहा है ताकि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की रुकावट से बचा जा सके.



Source link

Leave a Comment