IPL 2025 CSK vs RCB | आईपीएल के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स बिगाड़ सकती है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का खेल



Last Updated:May 02, 2025, 17:05 ISTIPL 2025 CSK vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स अब दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ने उतरेगी. उसका अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा, जिसमें विराट कोहली की टीम को काफी सतर्क…और पढ़ेंचेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल 2025 के प्लेऑफ से बाहर हो गई है. हाइलाइट्सIPL 2025 में अब चेन्नई सुपरकिंग्स का मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा.प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई बिगाड़ सकती है आरसीबी का खेल.सीएसके के बैटिंग कोच ने कहा- टीम में अब भी हैं कई मैच विनर.बेंगलुरु: चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की टीम आईपीएल 2025 की खिताबी रेस से बाहर हो चुकी है. पहले ऋतुराज गायकवाड़ और फिर एमएस धोनी की कप्तानी में खेलने वाली सीएसके अपने 10 में से सिर्फ 2 मैच जीत पाई है. अब प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी कोई संभावना नहीं है. हां, वह दूसरी टीमों का खेल जरूर बिगाड़ सकती है. सीएसके का अगला मुकाबला विराट कोहली की आरसीबी से है. इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच माइक हसी ने कहा कि प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बावजूद टीम ने घबराहट में कोई कदम नहीं उठाया है. इस सीजन में कुछ युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने भविष्य के लिए उम्मीदें जगाई हैं.

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स 10 मैचों के बाद पॉइंट टेबल में 4 अंक के साथ 10वें यानी आखिरी नंबर पर है. माइक हसी ने शुक्रवार को कहा, ‘हम निश्चित रूप से घबराने वाले नहीं हैं. हम सिर्फ इसलिए हड़बड़ी में सब कुछ बदलने वाले नहीं हैं कि यह साल अच्छा नहीं रहा. लेकिन यह भी सच है कि हमें कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है.’

माइक हसी ने कहा कि चेन्नई सुपरकिंग्स अब भी आईपीएल की किसी भी टीम को हरा सकती है. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि हम अंक तालिका में सबसे नीचे हैं. लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता कि हम जीत से बहुत दूर हैं. हमारे पास कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं. हम निश्चित रूप से किसी भी टीम के साथ मुकाबला कर सकते हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे तुरंत तीन मैच याद आ रहे हैं जो हम जीत सकते थे. अगर ऐसा होता तो हम टॉप-4 के करीब होते.’

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज माइक हसी इस निराशाजनक स्थिति में भी कुछ सकारात्मक बातें देखते हैं. जैसे- आयुष म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे युवाओं का अच्छा प्रदर्शन. उन्होंने कहा, ‘यह कुछ खिलाड़ियों के लिए शानदार मौका भी है. उम्मीद है कि वे इसका फायदा उठाएंगे और अगले कुछ साल के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करेंगे. ‘
Location :Delhi,Delhi,DelhihomecricketIPL 2025: सब कुछ गंवा के होश में आए, धोनी के कोच कह रहे अब हड़बड़ी नहीं करेंगे



Source link

Leave a Comment