how to pitcher attract wealth mitti ka ghada at home benefits for earning more money।सिर्फ प्यास नहीं बुझाता सौभाग्य और बरकत भी लाता है मिट्टी का घड़ा, कौनसे रंग का और किस दिन लाना शुभ?



Mitti Ka Ghada : गर्मी के दिनों में जब शरीर को ठंडक की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तो लोग अक्सर फ्रिज का पानी पीते हैं. लेकिन अगर बात करें सेहत और सुख समृद्धि की, तो मिट्टी का घड़ा हर मायने में बेहतर है. यह ना सिर्फ ताजगी भरा पानी देता है, बल्कि पुराने समय से इसे घर में बरकत और शांति लाने वाला भी माना जाता है. ज्योतिष और वास्तु में इसे बहुत खास जगह दी गई है. माना जाता है कि अगर मिट्टी का घड़ा सही दिशा में रखा जाए और सही तरीके से उसका इस्तेमाल किया जाए, तो यह घर की आमदनी बढ़ाने में मदद करता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

1. मिट्टी का घड़ा कैसे बढ़ाता है धनमाना जाता है कि मिट्टी का घड़ा घर में सकारात्मकता लाता है. इसके चलते नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में बरकत बनी रहती है. यह भी कहा गया है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. खास बात यह है कि अगर इसे सही दिशा में रखा जाए, तो फायदा और भी बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें – क्यों नहीं होता बच्चों का दाह संस्कार, किस उम्र के बाद निभाई जाती है ये परम्परा? जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ?

2. कौन सी दिशा सही है?मिट्टी का घड़ा हमेशा उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए. इस दिशा को धन और शांति से जोड़कर देखा जाता है. अगर इसे दक्षिण दिशा में रख दिया जाए, तो नुकसान हो सकता है. दक्षिण दिशा को वास्तु में अशुभ माना गया है और इससे घर में तनाव या धन हानि हो सकती है.

3. ग्रह दोषों में भी फायदेमंदअगर किसी की कुंडली में मंगल, राहु या शनि जैसे ग्रहों का असर चल रहा हो, तो मिट्टी के घड़े का पानी पीने से थोड़ी राहत मिल सकती है. खासतौर पर मंगल से जुड़ी समस्याओं के लिए यह बहुत असरदार माना गया है. मिट्टी खुद मंगल ग्रह से जुड़ी मानी जाती है, और इसका सही इस्तेमाल ग्रहों के बुरे असर को कम कर सकता है.

4. घड़े की देखभाल जरूरी हैहर रोज घड़े का पानी बदलना चाहिए. अगर पानी पुराना हो गया हो या घड़ा गंदा हो, तो इसका असर उल्टा भी पड़ सकता है. शनिवार के दिन घड़े में थोड़ा गंगाजल मिलाकर रखें. इससे घर में शांति बनी रहती है और मानसिक तनाव भी कम होता है.

5. किस रंग का घड़ा चुने?लाल या भूरे रंग का घड़ा सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि ये मंगल दोष को कम करने में मदद करते हैं. सफेद रंग से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और नीले या काले रंग से शनि दोष में राहत मिलती है. पीला रंग ब्रहस्पति से जुड़ा होता है और इसे घर में रखकर पढ़ाई और करियर से जुड़े कामों में फायदा हो सकता है.

यह भी पढ़ें – सुख शांति और तरक्की पाना है? तो घर की इस दिशा में लगाएं नींबू का पेड़, खुल जाएगा भाग्य, दूर होगी आर्थिक तंगी!

6. कुछ आसान उपाय जो बरकत ला सकते हैं-शुक्रवार को नया घड़ा घर लाएं.-घड़े में तुलसी का पत्ता डालें.-गुरुवार को हल्दी लगाकर रखें.-मंगलवार को लाल चंदन मिलाएं.-शनिवार को काले तिल डालकर पानी पिएं.



Source link

Leave a Comment