Shreyas Iyer Suryakumar Yadav will join T20 Mumbai League just after ipl 2025 | IPL Final के एक दिन बाद दूसरी टी20 लीग जॉइन कर लेंगे सूर्या-श्रेयस-शिवम, रहाणे-शार्दुल… रोहित ब्रॉन्ड एंबेसडर



Last Updated:May 02, 2025, 21:53 ISTT20 Mumbai League: सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे जैसे क्रिकेटर आईपीएल 2025 खत्म होते ही दूसरी टी20 लीग जॉइन कर लेंगे.आईपीएल के बाद मुंबई टी20 लीग में लगेगा सितारों का जमावड़ा. (PTI/AP)नई दिल्ली. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे जैसे क्रिकेटर आईपीएल 2025 खत्म होते ही दूसरी टी20 लीग जॉइन कर लेंगे. यह टी20 लीग मुंबई में होगी, जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी. मुंबई के 8 क्रिकेटरों को एक-एक टीम का आइकन खिलाड़ी चुना गया है. रोहित शर्मा टूर्नामेंट के ब्रॉन्ड एंबेसडर चुने गए हैं. यह टूर्नामेंट 26 मई से 8 जून तक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे एक दिन पहले आईपीएल का फाइनल होगा.

मुंबई टी20 लीग में किस टीम का आइकन खिलाड़ी कौन होगा, यह शुक्रवार को तय हो गया. सूर्यकुमार यादव को ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थईस्ट का आइकन खिलाड़ी चुना गया है. श्रेयस अय्यर सोबो मुंबई फाल्कंस की टीम से जुड़ेंगे. मुंबई के रणजी ट्रॉफी कप्तान अजिंक्य रहाणे नमो बांद्रा ब्लास्टर्स के लिए खेलेंगे. ऑलराउंडर शिवम दुबे आर्क्स अंधेरी टीम का हिस्सा होंगे. सरफराज खान आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स टीम के आइकान खिलाड़ी बने हैं. तुषार देशपांडे को मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स के साथ जोड़ा गया है. शार्दुल ठाकुर को ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स और पृथ्वी शॉ को नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने खरीदा.

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने बताया कि टी20 मुंबई लीग के तीसरे सत्र के लिए करीब 2,800 खिलाड़ियों के आवेदन मिले थे. इनमें से 400 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. लीग की नीलामी का आयोजन सात मई को होगा. पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और दिलीप वेंगसरकर भी लीग से जुड़ेंगे.

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा मुंबई टी20 लीग के ब्राॅन्ड एंबेसडर चुने गए हैं. इस लीग के शुरूआती दो सत्र का आयोजन 2018 और 2019 में हुआ था. भारतीय खिलाड़ियों को उनकी भागीदारी के लिए 20-20 लाख रुपए मिलेंगे. इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीम और चोटिल नहीं होने पर इस लीग के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है. अजिंक्य नाइक ने कहा, ‘आठ टीमें नीलामी में भाग लेंगी. नीलामी में शामिल 400 नामों में से अंडर-23 और अंडर-19 के खिलाड़ी भी हैंं. हर टीम कुल 18 खिलाड़ी होंगे. इनमें से टीमों को प्लेइंग इलेवन में अंडर-19 लेवल के एक खिलाड़ी को रखना जरूरी होगा.’
Location :Delhi,Delhi,DelhihomecricketIPL Final के एक दिन बाद दूसरी टी20 लीग जॉइन कर लेंगे सूर्या-श्रेयस, शिवम-रहाणे



Source link

Leave a Comment