Last Updated:May 02, 2025, 20:44 ISTIPL 2025 Orange Cap: साई सुदर्शन ने एक बार फिर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है. गुजरात टाइटंस के बैटर ने सूर्यकुमार यादव से यह कैप छीनी. साई सुदर्शन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 48 रन बनाए और टूर्नामेंट में 500 र…और पढ़ेंसाई सुदर्शन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 48 रन बनाए. (PTI) हाइलाइट्ससाई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप एक बार फिर अपने नाम कर ली है.गुजरात टाइटंस के साई ने यह कैप सूर्यकुमार यादव से छीनी है.सुदर्शन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 48 रन बनाए.नई दिल्ली. ऑरेंज कैप आईपीएल 2025 में बेवफा सी हो गई है. एक हफ्ते में कम से कम 3 बैटर इसे अपने नाम कर चुके हैं. एक मई को ऑरेंज कैप सूर्यकुमार यादव के सिर पर सवार थी. अभी ठीक से 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि साई सुदर्शन ने इसे सूर्या से छीनकर अपने नाम कर लिया है. एक हफ्ते के भीतर ही विराट कोहली भी इस कैप को अपने सिर पर सजा चुके हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ. गुजरात टाइटंस ने मैच में पहले बैटिंग की. ओपनर साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत देते हुए पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 82 रन ठोक दिए. साई सुदर्शन ने इस दौरान ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली. एक दिन पहले गुरुवार को सूर्यकुमार यादव ने 23 गेंद में 48 रन की पारी खेलकर इस कैप पर कब्जा किया था. जब सूर्या ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया तब उनके नाम 475 रन दर्ज थे.
अहमदाबाद में शुक्रवार को जब गुजरात बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला शुरू हुआ तब साई सुदर्शन के नाम 456 रन दर्ज थे. उन्होंने इस मुकाबले में जैसे ही 20वां रन बनाया, वैसे ही ऑरेंज कैप उनके पास दोबारा वापस आ गई. साई ने इस मैच में 23 गेंद में 48 रन की पारी खेली. साई सुदर्शन और सूर्यकुमार यादव से पहले यह कैप विराट कोहली के पास थी.
अप्रैल की 27 तारीख को दो मैच खेले गए थे और एक ही दिन में हमें दो खिलाड़ियों के सिर पर ऑरेंज कैप दिखी. दिन के मैच में सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 54 रन बनाए और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. इसके कुछ देर बाद कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फिफ्टी मारकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली थी.
साई सुदर्शन हैदराबाद के खिलाफ भले ही फिफ्टी चूक गए लेकिन उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली. साई आईपीएल 2025 में 500 रन बनाने वाले पहले बैटर बन गए हैं. उन्होंने 10 मैच में 50.40 की औसत से 504 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव 475 रन के साथ दूसरे और विराट कोहली 443 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं.
क्रिकेटप्रेमी जानते हैं कि आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर को ऑरेंज कैप दी जाती है. यह कैप पूरे टूर्नामेंट के दौरान सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर्स के बीच घूमती रहती है. टूर्नामेंट खत्म होने पर आखिरी बार यह सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर को मिलती है. तब ऑरेंज कैप के साथ विजेता को 15 लाख रुपए की इनामी राशि भी दी जाती है.
Location :Delhi,Delhi,Delhihomecricketबेवफा ऑरेंज कैप किसी के सिर पर टिकती ही नहीं, 7 दिन में 3 बैटर्स ने किया कब्जा
Source link