बाबर से लेकर अफरीदी के दामाद तक, नहीं दिखेंगे भारत में, पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर्स पर कड़ी कार्रवाई



Last Updated:May 02, 2025, 20:22 ISTपहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का पाकिस्तान पर कड़ा रुख जारी है. भारत सरकार ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के इंडिया में यूट्यूब चैनल बंद करने के बाद अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. जिन पाकिस्त…और पढ़ेंबाबर, रिजवान और शाहीन के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में हुए बैन. हाइलाइट्सभारत सरकार ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के अकाउंट किए बैन बाबर से लेकर रिजवान और शाहीन अफरीदी अब नहीं दिखेंगे भारत में शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी के यूट्यूब चैनल पर भी रोक लगा हुआ है नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान, पूर्व कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया है.पहलगाम में आंतकी हमले के बाद से भारत में जबरदस्त रोष और गुस्सा है. भारत सरकार ने आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान के हर चर्चित खिलाड़ी, नेताओं और उसके संस्थानों पर कार्रवाई कर रही है. पहले पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ियों के यूट्यूब चैनल को भारत में बैन किया गया. उसके बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए यह बहुत बड़ा झटका है.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल में आतंकी हमले में 26 बेगुनाह लोगों को आतंकियों ने हत्या कर दी थी. आतंकियों ने पर्यटकों के धर्म को पूछकर उनको मौत के घाट उतारा था. इन खिलाड़ियों के जब इंस्टाग्राम को ओपन करने की कोशिश की जा रही है तब एक मैसेज दिखाई दे रहा है जिसमें लिखा है: यह अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि हमने इस सामग्री को प्रतिबंधित करने के लिए कानूनी अनुरोध का पालन किया है.

वैभव सूर्यवंशी से लेकर इशान किशन तक, 6 बल्लेबाज जो शतक जड़ने के बाद जीरो पर हुए आउट, 1 विदेशी भी शामिल

GT vs SRH Live Updates: गुजरात टाइटंस की विस्फोटक शुरुआत, गिल-सुदर्शन ने हैदराबाद के गेंदबाजों पर बोला हमला

अरशद नदीम का सोशल अकाउंट भी भारत में बैनइससे पहले ओलंपिक चैंपियन भालाफेंक एथलीट अरशद नदीम के सोशल मीडिया अकाउंट को भी बंद कर दिया गया था. इन खिलाड़ियों के इंस्टा अकाउंट को बंद करने से पहले भारत सरकार ने शोएब अख्तर, बासित अली और शाहिद अफरीदी के यूट्यूब अकाउंट को भारत में बंद कर दिया गया था. पाकिस्तानी एक्टर अली जफर और माहिरा खान के इंस्टा अकाउंट को भी भारत में बैन कर दिया गया है.

‘इतना गिरे हो और कितना गिरोगे’शाहीन अफरीदी के ससुर शाहीद अफरीदी ने भारतीय सेना के बारे में हाल में भला बुरा कहा था. इसके बाद भारतीय टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब दिया था. धवन ने एक्स पर लिखा था, ‘कारगिल में भी हार गया था, पहले से ही इतना गिरे हो और कितना गिरोगे, बेवजह कमेंट करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ. भारतीय सेना पर बहुत गर्व है. भारत माता की जय!’
Location :New Delhi,Delhihomecricketबाबर से लेकर अफरीदी के दामाद तक, नहीं दिखेंगे भारत में, हुई कड़ी कार्रवाई



Source link

Leave a Comment