अब केवल शराब ही नहीं…महुआ से बन रहा स्वादिष्ट लड्डू, कैंडी, कुकीज, महिलाएं बनी आत्मनिर्भर



Last Updated:May 03, 2025, 08:26 ISTProducts made from Mahua: स्व सहायता समूह की सदस्य भारती यादव ने लोकल 18 को बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से उच्च गुणवत्ता का महुआ लाकर उसे धोया और सुखाया जाता है. फिर इसे मशीन में पिसा जाता है. इसके बाद इसमें भुने …और पढ़ेंX

महुआ लड्डूराजनांदगांवः महुआ को अक्सर शराब से जोड़ा जाता है, लेकिन स्व सहायता समूह की महिलाएं वन विभाग के सहयोग से महुआ से लड्डू बना रही हैं. यह लड्डू स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है और इसकी बाजार में अच्छी मांग है. राजनांदगांव में स्व सहायता समूह की महिलाएं गौरव पथ स्थित महुआ प्रसंस्करण केंद्र में महुआ से लड्डू तैयार कर रही हैं. महुआ लड्डू सर्दियों में खासतौर पर पसंद किया जाता है.

स्व सहायता समूह की सदस्य भारती यादव ने लोकल 18 को बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से उच्च गुणवत्ता का महुआ लाकर उसे धोया और सुखाया जाता है. फिर इसे मशीन में पिसा जाता है. इसके बाद इसमें भुने हुए फल्ली, तिल और गुड़ मिलाए जाते हैं. तैयार मिश्रण को गोल आकार देकर सिल्वर रैप में पैक किया जाता है. महुआ प्रसंस्करण केंद्र के मैनेजर देवेश जंघेल ने बताया कि महुआ लड्डू हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट्स में से एक है.

महिलाएं महुआ से कई प्रोडक्ट तैयार कर रहींइसकी लोकल डिमांड काफी अधिक है. यह पूरी तरह से शुद्ध होता है और इसमें कोई प्रिजर्वेटिव नहीं होता. 200 ग्राम लड्डू का मूल्य 95 रुपए है. महुआ लड्डू ठंड में खाने के लिए अच्छा और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है. महुआ, फल्ली, तिल और गुड़ से बने लड्डू को बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं. गौरव पथ, राजनांदगांव में स्थित महुआ प्रसंस्करण केंद्र में स्व सहायता समूह की महिलाएं महुआ से लड्डू, बिस्कुट, बार और अन्य उत्पाद तैयार कर रही हैं.
Location :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhअब महुआ से बन रहा स्वादिष्ट लड्डू, कैंडी, कुकीज, महिलाएं बनी आत्मनिर्भर



Source link

Leave a Comment