Yoga Benefits: स्वस्थ जीवन, स्वच्छ मन और सफलता के लिए जरूरी है योग, सनातन ऋषियों की है परंपरा, बीमारियां रहेंगी हमेशा दूर



अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में हरिद्वार पतंजलि परिवार द्वारा तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. लोकल 18 की टीम से बातचीत में स्वामी रामदेव के शिष्य आदित्य देव ने बताया कि आधुनिक युग में योग हमारे दैनिक जीवन में अत्यंत लाभदायक है.

200 से अधिक देशों ने अपनाया योगस्वामी आदित्य देव ने कहा कि आज हम आधुनिकता में घुसे हुए हैं, लेकिन इसका कोई स्थायी लाभ नहीं हुआ. केवल थोड़े समय का सुख और जीवन भर का दुख मिला. आज विदेशी भी योग कर रहे हैं. 200 से अधिक देशों ने योग को अपनाया है. आखिर विदेशी क्यों योग को अपना रहे हैं? क्योंकि योग में कुछ खास है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विश्व भर में आयोजन हमारी परंपरा और ऋषि-मुनियों की जीत है.

 स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और सफल जीवन के लिए योग जरूरी योग रोगी व्यक्ति को निरोगी बनाता है और स्वस्थ व्यक्ति को हमेशा स्वस्थ रखता है. अगर आपको साधना मार्ग पर जाना है तो योग सबसे बेहतर विकल्प है. आजकल युवा जिम जाकर अपने बाहरी शरीर को मजबूत बनाते हैं, लेकिन भीतर के शरीर को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे तरह-तरह की बीमारियां होती हैं. जिम में हार्ट अटैक की घटनाएं भी सुनने को मिलती हैं इसलिए योग करें, आत्मनिर्भर बनें. योग करने से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा, मन साफ रहेगा और जीवन सफल होगा.

11, 12 और 13 मई को योग शिविर का आयोजनहरिद्वार पतंजलि की टीम अंबिकापुर में 11, 12 और 13 मई को योग शिविर का आयोजन कर रही है, जिसमें परम श्रद्धेय संत पतंजलि योग पीठ गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम होगा. इस बारे में उनके शिष्य आदित्य देव ने क्या कहा, जानिए.

सनातन ऋषि परंपरा है योगआदित्य देव ने बताया कि योग हमारी सनातन ऋषि परंपरा है जो योग करेगा, वह रोगी हो ही नहीं सकता.  जिनको लगता है कि योग कैसे करें, कैसे शुरूआत करें, वे इस योग शिविर में अवश्य आएं. जो लोग पहले से योग करते हैं, उन्हें भी आना चाहिए. पतंजलि हरिद्वार की टीम इस बार अंबिकापुर में योग शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम के आयोजन में जुटी हुई है और उत्साह से भरी हुई है. हर घर में कोई न कोई रोगी है, कोई बीपी से परेशान है, तो कोई शुगर से, कोई डायबिटीज से, कोई मोटापे से, तो कोई कैंसर से.

करें योग, रहें निरोगछोटी से लेकर बड़ी बीमारियां हर घर में हैं और उनका इलाज कहीं नहीं है, केवल योग में है. अगर आपको कमर दर्द है, तो पेन किलर खिला देंगे, लेकिन कोई दूसरा उपाय नहीं है. योग ही एक ऐसा साधन है जिससे अपने रोगों को पूरी तरह नष्ट किया जा सकता है. बच्चों को अपना दिमाग तेज करना है तो योग करना पड़ेगा, युवाओं को अपनी शक्ति बढ़ानी है तो योग करें, बुजुर्गों को अपना रोग ठीक करना है तो योग करें.  साधना मार्ग पर जाना है तो उसके लिए भी योग जरूरी है. अंबिकापुर में संत आए हुए हैं, आइए और अपने रोगों से छुटकारा पाएं. करें योग, रहें निरोग.



Source link

Leave a Comment