Libra Rashifal Today 4th May best but problems of students increase



Last Updated:May 04, 2025, 01:31 ISTआज तुला राशि अपने जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा. वहीं प्रेम प्रसंग में रहने वाले जातक के लिए भी आज का दिन अनुकूल है. आज आप पुराने जो कुछ विवाद आपस में चल रहे हैं, उसका निपटारा करने में आप सफल होंगे, ऐसा प्रतीत…और पढ़ेंX

तुला राशिफलहाइलाइट्सतुला राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा.छात्रों की परेशानी बढ़ सकती है, स्वास्थ्य पर ध्यान दें.व्यापारी को नए अवसर मिलेंगे, व्यापार में वृद्धि होगी.पूर्णिया:- 4 मई दिन रविवार तुला राशि के जातक के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. आज अच्छे और बड़े निर्णय लेने में आप सफल होंगे. आज आपका शरीर स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा. वहीं आज आपको अपने सदस्य लोगों का भरपूर सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है. आज आप पुराने शत्रु से भी मित्रता बढ़ाने मे सफल होंगे.

ज्योतिषाचार्य बंशीधर झा जी ने लोकल 18 को बताया कि आर्थिक दृष्टि से आज का समय काफी अनुकूल है. योजना बनाकर आज आप आगे बढ़ने में काफी हद तक सफल होंगे, ऐसा भी प्रतीत हो रहा है. वहीं आज आपको अपने मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. पारिवारिक सुख-सुविधा में भी वृद्धि होगी. पारिवारिक लोगों का सहयोग भी भरपूर मिलेगा.

छात्रों की बढ़ेगी परेशानीआज अध्यनरत विद्यार्थी के लिए दिन अनुकूल है. थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान रखकर पढ़ाई करने से ज्यादा लाभ की संभावना बनेगी, वरना आलस्य परेशान करेगा. वहीं दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. आज अपने जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा. वहीं प्रेम प्रसंग में रहने वाले जातक के लिए भी आज का दिन अनुकूल है. आज आप पुराने जो कुछ विवाद आपस में चल रहे हैं, उसका निपटारा करने में आप सफल होंगे, ऐसा प्रतीत हो रहा है.

व्यापारी का बढ़ेगा व्यापार, नौकरी मे होगी तरक्कीवहीं व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति के लिए नए अवसर की प्राप्ति होगी. वहीं उच्च पदस्थ लोगों से संबंध बेहतर बनेंगे, जिसके बल पर अपने व्यापार को आज आप आगे बढ़ायेंगे और साथ ही व्यापार को नई ऊंचाई पर ले जाने में सफल होंगे, ऐसा प्रतीत हो रहा है. नौकरी पेशा में रहने वाले जातक के लिए भी आज का दिन अनुकूल है.

आज आप अपने पारिवारिक लोगों के बीच समय व्यतीत करने में सफल होंगे. यात्रा की भी संभावना आज आपके लिए बनती हुई दिख रही है. आज आप तुला राशि के जातक को अपने माथे पर केसर का तिलक लगाना और भगवान सूर्य को जल अर्पित करना और लाल रंग का वस्त्र धारण करना अति लाभकारी होगा.
homeastroआज तुला राशि के जातक करें ये उपाय, खुल जाएगा भाग्य का द्वार! क्या कहता राशिफलDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Comment