Last Updated:May 03, 2025, 20:23 ISTक्रिकेटर आर्यन बांगड़ से अनाया बनी खिलाड़ी का ईसीबी पर गुस्सा फूट पड़ा है. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ‘ट्रांसजेंडर’ खिलाड़ियों के महिला क्रिकेट टीम में शामिल होने पर रोक लगा दी है. अनाया ने कहा कि बेशक…और पढ़ेंअनाया बांगड़ ने ईसीबी को जमकर कोसा. हाइलाइट्सअनाया पहले क्रिकेटर आर्यन के नाम से जानी जाती थीं अनाया बांगड़ ने लंदन में रहकर जेंडर चेंज कराया है अनाया ने ईसीबी को खूब भला बुरा कहा है नई दिल्ली. क्रिकेटर आर्यन से जेंडर चेंज कराकर लड़की बनीं अनाया बांगड़ इस समय काफी गुस्से में हैं. अनाया इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड से नाराज हैं. ईसीबी ने हाल में ट्रांसजेंडर क्रिकेटरों को बड़ा झटका दिया है. ईसीबी ने ‘ट्रांसजेंडर’ खिलाड़ियों को महिला और लड़कियों के क्रिकेट मैच खेलने पर रोक लगा दी है. ट्रांसजेंडर क्रिकेटरों पर यह बैन कोर्ट के फैसले के बाद ईसीबी ने लगाया. दो साल पहले हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के जरिए लड़की बनीं अनाया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने ट्रांसजेंडर्स के लिए आवाज उठाई है.
ईसीबी ने ट्रांसजेंडर क्रिकेटरों से जुड़े इस फैसले पर कहा कि हाल में ‘सुप्रीम कोर्ट’ के फैसले के बाद अपडेट किए गए कानून के बाद ‘ट्रांसजेंडर’ क्रिकेटरों की पात्रता पर अपने नियमों में हम बदलाव कर रहे हैं. इस बदलाव के तहत स्पष्ट किया जा रहा है कि महिलाओं की कानूनी परिभाषा में ‘ट्रांसजेंडर’ शामिल नहीं हैं. ईसीबी के बयान में कहा गया है, ‘तत्काल प्रभाव से केवल वो ही खिलाड़ी महिला क्रिकेट और लड़कियों के क्रिकेट मैचों में खेलने के लिए पात्र होंगे जिनका बायोलॉजिकल सेक्स (जेंडर), महिला हैं. ‘ट्रांसजेंडर’ महिलाएं और लड़कियां ओपन और मिक्स्ड क्रिकेट में खेलना जारी रख सकती हैं.’
सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर भी उतरेंगे ऑक्शन में? 7 मई को कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी, यहां देखें लाइव
अनाया बांगड़ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हां, ईसीबी ने आधिकारिक तौर पर ट्रांस महिलाओं को न केवल पेशेवर क्रिकेट में बल्कि खेल के मनोरंजक और जमीनी स्तर पर भी भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया. यह सिर्फ एक नियम नहीं बल्कि मैसेज है. वो मैसेज जो कहता है चाहे आपका समर्पण, प्रतिभा, अनुशासन, या परिवर्तन के सालों में आपको अभी भी पर्याप्त रूप से नहीं देखा जाएगा. एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसने इस खेल को अपना दिल दे दिया है, यह व्यक्तिगत लगता है.’