Last Updated:May 03, 2025, 20:16 ISTगुजरात टाइटंस के एक तेज गेंदबाज को अस्थायी प्रतिबंध का सामना करना पड़ा रहा है. दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा प्रतिबंध के चलते आईपीएल छोड़ स्वदेश लौट गए हैं.कैगिसो रबाडो ने गुजरात टाइटंस के लिए 2 मैच खेलने के बाद आईपीएल छोड़ दिया था. (PTI) हाइलाइट्सगुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज पर लगा अस्थायी प्रतिबंध.प्रतिबंध के चलते आईपीएल छोड़ स्वदेश लौटे कैगिसो रबाडा.रबाडा के बिना भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही गुजरात टाइटंस.जोहान्सबर्ग: आईपीएल बीच में छोड़कर स्वदेश लौटने वाले दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा प्रतिबंधित दवा के उपयोग के कारण अस्थायी निलंबन का सामना कर रहे हैं. दक्षिण अफ्रीकी पेसर ने आईपीएल की टीम गुजरात टाइटंस के लिए पिछले महीने दो मैच खेले थे. उन्होंने इसके बाद व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर आईपीएल छोड़ दिया था.
कैगिसो रबाडा ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर्स एसोसिएशन (SACA) के माध्यम से शनिवार को एक बयान जारी किया. इसमें कहा गया है, ‘मैंने हाल ही में आईपीएल में भाग लेने के बाद व्यक्तिगत कारणों से दक्षिण अफ्रीका लौटने का फैसला किया. यह निर्णय एक प्रतिबंधित दवा के उपयोग के चलते लेना पड़ा, जिसका मैंने सेवन किया था.’
29 साल के कैगिसो रबाडा ने अपनी गलती के लिए खेद जताया है. उन्होंने कहा, ‘मैं अस्थायी निलंबन का सामना कर रहा हूं और मैं उस खेल में वापस लौटने की उम्मीद कर रहा हूं जिसे मैं खेलना पसंद करता हूं.’ हालांकि, अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के बयान में यह नहीं बताया गया है कि वह कौन सी मनोरंजक दवा थी जिसके लिए रबाडा पर प्रतिबंध लगाया गया है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि रबाडा का ड्रग टेस्ट किसी ‘टूर्नामेंट के दौरान’ (IC) किया गया था या टूर्नामेंट के बाद.
गुजरात टाइटंंस के लिए राहत की बात यह है कि वह कैगिसो रबाडा के बिना भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में 7 मैच जीत लिए हैं. वह पॉइंट टेबल में 14 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. एक और जीत गुजरात टाइटंस की प्लेऑफ में जगह पक्की कर देगी.
Location :Delhi,Delhi,Delhihomecricketगुजरात टाइटंस के गेंदबाज पर बैन, प्रतिबंधित ड्रग्स का मामला, आईपीएल छोड़ा
Source link