Aaj Ka Panchang 4 May 2025: आज भानु सप्तमी और रविवार व्रत है. रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का सुंदर संयोग बना है. आज वैशाख शुक्ल सप्तमी, पुष्य नक्षत्र, गण्ड योग, वणिज करण, पूर्व का दिशाशूल और कर्क राशि में चंद्रमा है. रवि पुष्य योग बेहद शुभ योग हैं, इसमें सोना, चांदी, मकान, गाड़ी आदि की खरीदारी शुभ फलदायी होती है. वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्यों में कामयाबी मिलती है. आज भद्रा सुबह में 07:18 ए एम से शाम 07:21 पी एम तक रहेगी. 12 घंटे की भद्रा में कोई शुभ कार्य नहीं होगा, लेकिन पूजा पाठ पर कोई रोक नहीं होगी. रविवार को सप्तमी तिथि होने से आज भानु सप्तमी है. भानु सप्तमी पर सूर्य देव की पूजा करते हैं और उनके मंत्रों का जाप करते हैं.
भानु सप्तमी के अवसर पर सुबह में स्नान करें, उसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. तांबे के लोटे में लाल फूल, लाल चंदन, गुड़ और गेहूं डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. सूर्य को जल अर्पित करने से आपकी कुंडली का सूर्य दोष दूर होगा. जो लोग आज रविवार व्रत हैं, वे फलाहार करें और नमक का सेवन न करें. भानु सप्तमी पर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और गायत्री मंत्र का जाप करें. सूर्य कृपा से आपकी किस्मत चमक सकती है. करियर में उन्नति होगी, पिता के साथ संबंध मजबूत होगा. आज भानु सप्तमी पर सूर्य से संबंधित वस्तुओं का दान करें. लाल या नारंगी कपड़े पहनें. आज के पंचांग से जानते हैं रविवार का सूर्योदय, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, रवि पुष्य योग, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया समय आदि.
आज का पंचांग, 4 मई 2025आज की तिथि- सप्तमी – 07:18 ए एम तक, फिर अष्टमीआज का नक्षत्र- पुष्य – 12:53 पी एम तक, उसके बाद अश्लेषाआज का करण- वणिज – 07:18 ए एम तक, विष्टि – 07:21 पी एम तक, फिर बवआज का योग- गण्ड – 12:42 ए एम, मई 05 तक, उसके बाद वृद्धिआज का पक्ष- शुक्लआज का दिन- रविवारचंद्र राशि- कर्क
ये भी पढ़ें: 4 मई को भानु सप्तमी, 3 शुभ संयोग में करें ये 5 आसान उपाय, सूर्य दोष होगा दूर, खूब होगी तरक्की!
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:38 ए एमसूर्यास्त- 06:58 पी एमचन्द्रोदय- 11:37 ए एमचन्द्रास्त- 01:36 ए एम, मई 05
आज के मुहूर्त और शुभ योगरवि पुष्य योग: 05:38 ए एम से 12:53 पी एमसर्वार्थ सिद्धि योग: 05:38 ए एम से 12:53 पी एमब्रह्म मुहूर्त: 04:12 ए एम से 04:54 ए एमअमृत काल: 06:24 ए एम से 08:01 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एमविजय मुहूर्त: 02:31 पी एम से 03:25 पी एमनिशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:39 ए एम, मई 05
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्तचर-सामान्य: 07:18 ए एम से 08:58 ए एमलाभ-उन्नति: 08:58 ए एम से 10:38 ए एमअमृत-सर्वोत्तम: 10:38 ए एम से 12:18 पी एमशुभ-उत्तम: 01:58 पी एम से 03:38 पी एम
ये भी पढ़ें: मेष में होने वाला है बुध का प्रवेश, इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, पद, प्रतिष्ठा के साथ आएगा पैसा!
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्तशुभ-उत्तम: 06:58 पी एम से 08:18 पी एमअमृत-सर्वोत्तम: 08:18 पी एम से 09:38 पी एमचर-सामान्य: 09:38 पी एम से 10:58 पी एमलाभ-उन्नति: 01:38 ए एम से 02:57 ए एम, मई 05शुभ-उत्तम: 04:17 ए एम से 05:37 ए एम, मई 05
अशुभ समयराहुकाल- 05:18 पी एम से 06:58 पी एमयमगण्ड- 12:18 पी एम से 01:58 पी एमगुलिक काल- 03:38 पी एम से 05:18 पी एमदुर्मुहूर्त- 05:12 पी एम से 06:05 पी एमभद्रा- 07:18 ए एम से 07:21 पी एमभद्रा का वास स्थान- धरती परदिशाशूल- पश्चिम
शिववासभोजन में – 07:18 ए एम तक, उसके बाद श्मशान में.