Yash Dayal Comeback: मां की तबियत खराब, पिता की बेइज्जती, रिंकू सिंह से 5 छक्के



Last Updated:May 04, 2025, 07:27 ISTआरसीबी की ओर से सीएसके के खिलाफ यश दयाल ने शानदार गेंदबाजी की और टीम को मैच जिताया. एक समय था जब रिंकू सिंह की वजह से उनका पूरा परिवार बेइज्जती का सामना करना पड़ा था.आरसीबी ने यश को इस साल 5 करोड़ में रिटेन किया था.नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया. यश दयाल के आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे. जिस तरह के फॉर्म में रवींद्र जडेजा थे ऐसा लग रहा था कि वह मैच जिता देंगे. लेकिन यश की शानदार गेंदबाजी के चलते आरसीबी ने मैच जीत लिया. यश दयाल वही गेंदबाज हैं जिन्हें रिंकू सिंह ने 5 छक्के मारे थे. इस वजह से उनके पूरे परिवार को बेइज्जती का भी सामना करना पड़ा था.

आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीम आमने सामने थी. रिंकू सिंह ने यश दयाल के आखिरी 5 गेंद में 5 छक्के उड़ाए थे रिंकू 20वें ओवर में 5 छक्‍के लगाकर सभी का दिल जीत ले गए थे. लेकिन ये यश दयाल के लिए उतना ही खराब साबित हुआ. सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा था. उनके परिवार की भी मोहल्ले में बेइज्जती हो रही थी.

विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने, वॉर्नर को छोड़ा पीछे

रिंकू के पिता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि , “हमारे लिए (यश दयाल का 5 छक्के खाना) वह एक हादसा था. स्कूल बस गुजरती थी और बच्चे चिल्लाते थे, ‘रिंकू सिंह, रिंकू सिंह, पांच छक्के.’ यह बहुत दर्दनाक था – मेरे बेटे के साथ ऐसा क्यों हुआ? उसकी मां राधा इतनी व्याकुल हो गई थी कि वह बीमार पड़ गई और उसने खाना खाने से इनकार कर दिया क्योंकि यश के साथ ऐसी घटनाएं हो रही थी.

इन सबके अलावा यश दयाल की सेहत भी अचानक बिगड़ गई थी. हालांकि, परिवार हार मानने को तैयार नहीं था. उनके पिता ने आगे कहा था, “यश बीमार पड़ गया था. लेकिन हमने उसे कभी हार मानने के बारे में नहीं सोचने दिया. हमने एक परिवार के तौर पर यह संकल्प लिया कि जब तक तुम (यश) इंडिया नहीं खेलोगे, छोड़ेंगे नहीं. इंडिया तुम खेलके रहोगे.” बता दें कि आरसीबी ने यश को इस साल 5 करोड़ में रिटेन किया था.
Location :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketकभी रिंकू के कारण बेइज्जत हुआ था पूरा परिवार, आज आरसीबी के लिए बना मैच विनर



Source link

Leave a Comment