Aamir reached Boney Kapoor’s house with girlfriend Gauri to give condolence of nirmal kapoor | आमिर गर्लफ्रैंड गौरी के साथ बोनी कपूर के घर पहुंचे: निर्मल कपूर के निधन पर श्रद्धांजलि दी, कपल को दरवाजे तक छोड़ने आए फिल्ममेकर

37 मिनट पहलेकॉपी लिंकअनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार शाम निधन हो गया। शनिवार को निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार हुआ, जिसके बाद इंडस्ट्री से कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस समय आमिर खान भी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ बोनी कपूर के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।सफेद कुर्ता पहने आमिर खान शनिवार रात बोनी कपूर के घर पहुंचे थे। इस समय गौरी स्प्रैट भी उनके साथ पहुंचीं। पिछली बार किरण राव के घर में स्पॉट होने पर गौरी का चेहरा छिपाया गया था, हालांकि ये पहली बार है, जब दोनों खुलकर कहीं पहुंचे हैं। गौरी ने इस समय सफेद टी-शर्ट और ब्राउन जींस पहनी हुई थी।दोनों काफी देर तक घर में रहे। निकलते हुए बोनी कपूर उन्हें दरवाजे तक छोड़ने आए थे। इस समय आमिर ने उन्हें गले लगाया।बताते चलें कि कुछ दिनों पहले आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी के साथ एक्स वाइफ किरण राव के घर पहुंचे थे। घर से निकलते हुए आमिर की टीम ने गौरी को पूरी तरह से कवर कर रखा था, जिससे उनकी तस्वीरें न क्लिक हो सकें। हालांकि अब न्यू लव बर्ड खुलकर साथ स्पॉट हो रहे हैं।किरण राव के घर में आमिर खान और गौरी स्प्रैट।90 साल की उम्र में हुआ अनिल कपूर की मां निर्मल का निधनबोनी कपूर और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार, 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के साथ ही तमाम सेलेब्स ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।दादी के अंतिम संस्कार के बाद खुशी और जाह्नवी इमोशनल नजर आईं।दादी निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार के बाद सोनम कपूर।निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेलेब्सनिर्मल कपूर के निधन पर रोती दिखीं अनन्या पांडे।निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन के लिए रानी मुखर्जी पहुंचीं।निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन के लिए करण जौहर भी पहुंचे।जावेद अख्तर भी दुख की इस घड़ी में कपूर परिवार से मिलने पहुंचे।जैकी श्रॉफ भी कपूर परिवार से मिलने पहुंचे।



Source link

Leave a Comment