these 4 things should not be near toilet according to vastu shastra bathroom ke aas pas na rakhein ya banaye ye chizen।सावधान! टॉयलेट के पास रखी ये चीज़ें बन सकती हैं अशांति और रुकावट की वजह, घर की तरक्की रोक सकती हैं ये गलतियां, जानें क्या न रखें आसपास?



Last Updated:May 04, 2025, 13:33 ISTVastu Tips For Toilet : टॉयलेट से जुड़ी कुछ बातें भले ही छोटी लगें, लेकिन वास्तु में इनका असर बहुत गहरा होता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख शांति बनी रहे, तरक्की का रास्ता कभी न रुके और घर के सदस्य मान…और पढ़ेंटॉयलेट से जुड़े वास्तु के नियमहाइलाइट्सटॉयलेट के पास पूजा की जगह न होबेडरूम और टॉयलेट पास न होंरसोई और टॉयलेट एक दूसरे के पास न होंVastu Tips For Toilet : घर को सुख, शांति और समृद्धि देने के लिए उसमें मौजूद हर चीज़ का सही स्थान पर होना जरूरी है. वास्तु में घर की हर दिशा, हर कोना और हर कमरा मायने रखता है. लेकिन बात जब टॉयलेट की हो, तो इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है. टॉयलेट वो जगह होती है जहां से नकारात्मकता सबसे ज़्यादा फैलती है. अगर इसकी सही देखभाल न हो और आसपास गलत चीज़ें रखी हों, तो घर में लगातार उलझन, तनाव और धन की कमी जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं. टॉयलेट की सफाई के साथ साथ उसके आसपास की व्यवस्था भी उतनी ही जरूरी है. इस आर्टिकल में जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि टॉयलेट के आस पास कौन सी चीज़ें नहीं होनी चाहिए और क्यों ये बातें घर की तरक्की में रुकावट बन सकती हैं.

1. टॉयलेट के पास ना हो पूजा की जगहपूजा की जगह को पवित्र माना जाता है और यहां रोज़ ईश्वर की उपस्थिति का आह्वान किया जाता है. वहीं, टॉयलेट को अशुद्ध जगह माना गया है. अगर ये दोनों स्थान पास पास होंगे तो घर में सकारात्मक ऊर्जा कमजोर हो सकती है. इससे न सिर्फ पूजा का असर कम होता है बल्कि घर का माहौल भी प्रभावित होता है.

यह भी पढ़ें – सोमवार को सफेद चंदन तो मंगलवार को किस चीज का लगाएं तिलक? जानें सप्ताह के सातों दिन के अनुसार तिलक लगाने के फायदे

2. बेडरूम और टॉयलेट पास न होंबेडरूम वो जगह है जहां दंपति एक साथ समय बिताते हैं और आराम करते हैं. अगर इसका संपर्क लगातार टॉयलेट से रहेगा, तो आपसी रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. टॉयलेट से निकलने वाली नकारात्मकता मानसिक शांति को भी बिगाड़ सकती है, जिससे झगड़े और मनमुटाव होने लगते हैं.

3. रसोई और टॉयलेट एक दूसरे के पास न होंरसोईघर को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है और यहां बनने वाला खाना पूरे परिवार को ऊर्जा देता है. टॉयलेट अगर पास में हो, तो वहां की हवा और माहौल रसोई की पवित्रता को बिगाड़ सकता है. इससे खान पान की वजह से बीमारियां भी बढ़ सकती हैं और धन संपत्ति की हानि भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें – सिर्फ प्यास नहीं बुझाता सौभाग्य और बरकत भी लाता है मिट्टी का घड़ा, कौनसे रंग का और किस दिन लाना शुभ?

4. स्टडी रूम और टॉयलेट साथ न होंबच्चों का पढ़ने का कमरा एकाग्रता और तरक्की से जुड़ा होता है. यहां शांति का माहौल होना ज़रूरी है. टॉयलेट से निकलने वाली गंध और नकारात्मक असर बच्चों के मन और दिमाग पर असर डाल सकता है. इससे पढ़ाई में मन नहीं लगता, नतीजे खराब आते हैं और बच्चों का आत्मविश्वास भी कम हो सकता है.
homeastroसावधान! टॉयलेट के पास रखी ये चीज़ें बन सकती हैं अशांति और रुकावट की वजह



Source link

Leave a Comment