Weekly Lucky Rashifal: मई का पहला सप्ताह इन 5 राशियों के लिए बेहद लकी, भगवान विष्णु हर टेंशन से रखेंगे दूर



Last Updated:May 04, 2025, 16:15 ISTWeekly Lucky Zodiac Sign: मई का यह सप्ताह 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. दरअसल इस सप्ताह बुध मेष राशि में गोचर करेंगे तो सूर्य कृतिका नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, जिसका लाभ कर्क, कन्या, तुला समेत 5 …और पढ़ेंमई का पहला सप्ताह इन 5 राशियों के लिए बेहद लकीहाइलाइट्समेष, कर्क, कन्या, तुला, कुंभ राशियों के लिए शुभ सप्ताह.भगवान विष्णु की कृपा से अटके कार्य पूरे होंगे.धन, स्वास्थ्य, करियर में लाभ मिलेगा.मई का यह सप्ताह (5 से 11 मई 2025) ग्रह-नक्षत्र और शुभ योग के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दरअसल इस सप्ताह बुध ग्रह मेष राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही सूर्य ग्रह विराजमान हैं. इस तरह मेष राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. साथ ही इस सप्ताह मोहिनी एकादशी का व्रत भी किया जाएगा और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा. ग्रह-नक्षत्र और शुभ योग के प्रभाव से मेष राशि, कर्क राशि, कन्या राशि, तुला राशि और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. इन राशियों पर भगवान विष्णु की कृपा रहेगी, जिससे इनके अटके कार्य पूरे हो जाएंगे और शुभ फल की प्राप्ति होगी. आइए जानते हैं ग्रह-नक्षत्र और शुभ योग के प्रभाव से मई का यह सप्ताह इन राशियों के लिए क्या सरप्राइज लेकर आया है…

साप्ताहिक मेष लकी राशिफलमई का यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए लकी रहने वाला है. मेष राशि वालों को विभिन्न क्षेत्रों में अनेक लाभ मिलने की संभावना है. लंबे समय से अटके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है. इस राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अनेक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं और विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा जागृत होगी. धन संचय करने में सफल रहेंगे और आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

साप्ताहिक कर्क लकी राशिफलमई का यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. कर्क राशि वालों को इस सप्ताह मेहनत का मनचाहा फल मिलेगा और सुख-सुविधाओं में अच्छी बढ़ोतरी होगी. नौकरी करने वालों को इस सप्ताह करियर में भारी लाभ मिल सकता है और खुद का कोई बिजनस भी शुरू कर सकते हैं. अगर आपके धन की वजह से कोई कार्य अटके हुए हैं तो वे इस सप्ताह पूरे हो जाएंगे और मानसिक तनाव से मुक्ति भी मिलेगी.

साप्ताहिक कन्या लकी राशिफलमई का यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. भगवान विष्णु की कृपा से कन्या राशि वाले इस सप्ताह खुद का मकान या फ्लैट खरीद पाने की स्थिति में रहेंगे. अगर आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. इस सप्ताह आप काफी एक्टिव नजर आएंगे, जिसकी वजह से विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग ले सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा और धन प्राप्ति के नए नए अवसर भी बनेंगे.

साप्ताहिक तुला लकी राशिफलमई का यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है. तुला राशि वालों को जीवन के हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी. अगर बिजनस काफी दिनों से अच्छा नहीं चल रहा है तो भगवान विष्णु की कृपा से आपको इस सप्ताह अच्छा लाभ मिलेगा और एक समय ऐसा आएगा, जब आप बिजनस के विस्तार के योजना भी बनाएंगे. अविवाहित लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा, आपके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं.

साप्ताहिक कुंभ लकी राशिफलमई का यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा. कुंभ राशि वालों के धन और सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी और विदेश की यात्रा करने का मौका भी मिलेगा. नौकरी पेशा जातकों के इस सप्ताह वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बन सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा. इस सप्ताह पिताजी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिसकी वजह से अलग-अलग लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस सप्ताह वह वापस मिल सकता है.
homeastroमई का पहला सप्ताह इन 5 राशियों के लिए बेहद लकी, भगवान विष्णु की रहेगी कृपा



Source link

Leave a Comment