Last Updated:May 04, 2025, 19:25 ISTकोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मैचों में पांचवीं जीत दर्ज की. केकेआर के 11 अंक हो गए हैं. कोलकाता ने अपने घर ईडन गार्डंस में पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 206 रन बनाए. उसकी ओर से आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों पर नाबाद…और पढ़ेंकेकेआर ने राजस्थान को हराकर 11 मैचों में पांचवीं जीत दर्ज की. हाइलाइट्सकेकेआर की ओर से रसेल ने सर्वाधिक 57 रन बनाए रिंकू सिंह ने 316.67 के स्ट्राइक रेट से 6 गेंदों पर 19 रन बनाए कोलकाता की 11 मैचों में पांचवी जीत है नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डंस में खेले गए आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हरा दिया. केकेआर ने 11 मैचों में पांचवीं जीत दर्ज की जबकि राजस्थान को 12 मैचों में 9वीं हार झेलनी पड़ी. राजस्थान को जीत दिलाने के लिए कप्तान रियान पराग ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया लेकिन आखिरी में उनका भी धैर्य जवाब दे गया. पराग 95 रन बनाकर आउट हो गए. राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन की दरकार थी. केकेआर के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने आखिरी ओवर में 20 रन दिए और सांस रोक देने वाले मैच की आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर टीम को शानदार जीत दिला दी.
207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. वैभव सूर्यवंशी 4 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए. पांच के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद राजस्थान को दूसरा झटका 8 के स्कोर पर लगा. मोईन अली ने कुणाल सिंह राठौड़ को खाता भी नहीं खोलने दिया. यशस्वी जायसवाल 21 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए वहीं विकेटकीपर ध्रुव जुरेल और वानिंदु हसरंगा खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद कप्तान रियान पराग ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद शिमरोन हेटमेयर 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कप्तान रियान ने टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की लेकिन 45 गेंदों पर 95 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज का भी धैर्य आखिर में जवाब दे गया. उन्हें हर्षित राणा ने वैभव अरोड़ा के हाथों कैच कराया.
वैभव सूर्यवंशी ने मैच से पहले विपक्षी कोच का पैर छूकर लिया आशीर्वाद, लोग बोले- खेल तो अच्छा है पर संस्कार बहुत अच्छे हैं
हिंदू क्रिकेटर बना बांग्लादेश का कप्तान, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले हुआ ऐलान, वर्ल्ड कप तक मिली कमान
इससे पहले, आक्रामक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने लय में वापसी करते हुए 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर केकेआर को चार विकेट पर 206 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने में मदद की. जमैका के इस 37 साल के खिलाड़ी ने अपने शुरुआती नौ गेंद में सिर्फ दो रन बनाये थे लेकिन इसके बाद छक्कों और चौकों की बारिश करते हुए 25 गेंद की नाबाद पारी में 57 रन बनाए. उनकी छह छक्के और चार चौकों जड़ित नाबाद पारी से केकेआर ने आखिर पांच ओवरों में 85 रन जोड़े. उन्हें युवा अंगकृष रघुवंशी का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने 31 गेंदों पर 44 रन (पांच चौके) बनाए. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 33 गेंदों पर 61 रन की साझेदारी की.
इसके बाद रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में एक चौका और दो छक्कों की मदद से छह गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 रन के पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया. टीम ने रसेल को पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजा ने राजस्थान के स्पिनरों के दबाव के कारण केकेआर की गति कम हो गई. महीश तीक्षना (41 रन पर एक विकेट) ने 14वें ओवर में सिर्फ दो रन खर्च कर रसेल को बड़ा शॉट खेलने से रोके रखा. उन्होंने हालांकि 16वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये आकाश मधवाल के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका, छक्का और चौका लगाकर अपने तेवर दिखाए. कार्यवाहक कप्तान रियान पराग ने इसके बाद गेंद जोफ्रा आर्चर (30 रन पर एक विकेट) को दी. रसेल ने लॉग ऑन पर उनके खिलाफ दमदार छक्का जड़ने के बाद गेंदबाज के ऊपर से शानदार चौका लगाया.
अगले ओवर में उन्होंने तीक्षणा की बखिया उधेड़ते हुए हैट्रिक छक्का जड़ 23 रन बटोरे. उन्होंने आर्चर की 148 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली गेंद पर छक्का लगाकर मौजूदा सत्र का पहला अर्धशतक पूरा किया. केकेआर को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सुनील नारायण नौ गेंद में 11 रन बनाकर युद्धवीर सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए. आर्चर ने अपने शुरुआती दो ओवरों में सिर्फ पांच रन दिये लेकिन केकेआर की पारी ने चौथे ओवर से गति पकड़ी जब कप्तान अजिंक्य रहाणे (30) और रहमानुल्ला गुरबाज (35) ने बाउंड्री लगाने शुरू किए. रहाणे ने युद्धवीर के खिलाफ फ्लिक कर छक्का लगाया. उन्होंने मधवाल के खिलाफ स्ट्रेट में शानदार छक्का जड़ा.
दोनों की 33 गेंद में 56 रन की साझेदारी के दौरान गुरबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. वह 25 गेंद में चार चौके और एक छक्का जड़ तीक्षणा का शिकार बने. रहाणे एक बार फिर स्पिन के खिलाफ सहज नहीं दिखे और रियान पराग (21 रन पर एक विकेट) की गेंद को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों में खेल गए.
Location :New Delhi,Delhihomecricket6 गेंद पर चाहिए थे 22 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, आखिरी गेंद पर आया नतीजा
Source link