Last Updated:May 05, 2025, 03:31 ISTKanya Rashifal Today: आज मई महीने की 5 तारीख है और दिन सोमवार. वहीं सभी लोगों को ये संका होगी कि आखिर आज का दिन उनके लिए कैसा रहने वाला है और कौन सी परेशानियों का सामना करेंगे आज के दिन.X
कन्या राशि के बारे मे बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य.हाइलाइट्सआज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा.नौकरीपेशा जातक ऑफिस में मौन रहें, अधिकारी नाराज हो सकते हैं.व्यापार में धन निवेश न करें, आर्थिक हानि हो सकती है.कन्या राशिफल. प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तिथि, योग के हिसाब से ही पड़ता है. वहीं कन्या राशि की बात करें, तो कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं. वहीं ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन वैसाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्ट्मी उपरान्त नवमी तिथि है. आज आश्लेषा और मघा नक्षत्र भी है. आज वृद्धि और ध्रुव योग भी रहने वाला है. इसके साथ ही आज चंद्रमा कर्क उपरान्त सिंह राशि में संचार करने वाला है. इस हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन कन्या राशि वालों की भी जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?
करियर की दृष्टिकौन से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. नौकरीपेशा जातक लोग आज के दिन ऑफिस में मौन रहे. किसी कारणवश अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं. ऑफिस में ज्यादा बाद भी बात ना करें अन्यथा हानि हो सकती है. छात्रों को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. मार्केटिंग जॉब वाले जातकों को आज कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है.
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. व्यापार में ज्यादा कुछ मुनाफा नहीं होगा. आज का दिन किसी को भी उधार देने से बचें. हालांकि आज के दिन व्यापार में कोई बड़ी डील हस्ताक्षर करते वक्त एक बार दस्तावेज अवश्य चेक कर लें. हालांकि आज के दिन व्यापार में धन निवेश न करें, आर्थिक हानि होगी.
लव दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. आज का दिन पारिवारिक जीवन थोड़ी परेशानियां भरने वाला है. आपके और पार्टनर के बीच किसी तीसरे व्यक्ति की भी एंट्री हो सकती है. कुछ ऐसी बातों को पता लग सकता है जिससे आपके मन को ठेस पहुंच सकता हैं. किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ भी वाद विवाद हो सकता है आज के दिन वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें.
पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. हो सके तो आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करें मानसिक शांति मिलेगी.
स्वास्थ्य के दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. अगर आप वहां चलते हैं तो सावधानीपूर्वक चलाएं, चोट चपेट की संभावना है ज्यादा रहने वाली है. पेट संबंधित समस्या से भी परेशान कर सकते हैं.
Location :Deoghar,Jharkhandhomeastroकन्या राशिफल आज: संभलकर बढ़ाएं कदम, रिश्तों और फैसलों में रखें संयमDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link