Aaj Ka Panchang 5 May 2025: सीता नवमी आज, वृद्धि और रवि योग, बगलामुखी जंयती, देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल



Aaj Ka Panchang 5 May 2025: आज सीता नवमी और बगलामुखी जयंती 2025 है. आज के दिन रवि योग और वृद्धि योग हैं. आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, अश्लेशा नक्षत्र, वृद्धि योग, बव करण, पूर्व का दिशाशूल और चंद्रमा अष्टमी उपरांत नवमी तिथि है. रवि योग दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से अगले दिन तक रहने वाला है. पौराणिक शास्त्रों के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता माता का प्राकट्य हुआ था इसलिए इस तिथि को जानकी जयंती मनाई जाती है. साथ ही इस दिन मां बगलामुखी की पूजा अर्चना करनी चाहिए, इनको शक्ति की प्रचंड स्वरूपा देवी माना जाता है, जो शत्रुओं का अंत करती हैं और विजय की प्राप्ति में सहायक मानी जाती हैं.

सीता नवमी और बगलामुखी जयंती के अलावा आज सोमवार का दिन है और यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है. मां बगलामुखी दस महाविद्याओं में शामिल हैं, जिनकी गुप्त नवरात्रि में पूजा अर्चना की जाती है. देवी बगलामुखी को पीताम्बरा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इनको पीला रंग बहुत पसंद है. माता सीता, मां बगलामुखी के असावा आज भगवान शिव की भी पूजा अर्चना करें. इसके लिए सुबह पास के शिवालय में जाएं और शिवलिंग पर गंगाजल, जल और बेलपत्र आदि चीजें अर्पित करें. साथ ही भगवान शिव की सुबह और प्रदोष काल में भी पूजा अर्चना करें. आज के दिन व्रत करके विधि विधान के साथ सभी की पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है.

आज का पंचांग, 5 मई 2025आज की तिथि- अष्टमी – 07:35 ए एम तक, फिर नवमी तिथिआज का नक्षत्र- अश्लेशा – 02:01 पी एम तक, फिर मघा नक्षत्रआज का करण- बव – 07:35 ए एम तक, बालव – 08:01 पी एम तकआज का योग- वृद्धि – 12:20 ए एम, मई 06 तक, फिर ध्रुव योगआज का पक्ष- शुक्ल पक्षआज का दिन- सोमवारचंद्र राशि- कर्क – 02:01 पी एम तक, फिर सिंह राशि में

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:38 ए एमसूर्यास्त- 06:59 पी एमचन्द्रोदय- 12:39 पी एमचन्द्रास्त- 02:09 ए एम, मई 06

आज के शुभ योग और मुहूर्त 5 मई 2025ब्रह्म मुहूर्त: 04:13 ए एम से 04:56 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:52 ए एम से 12:45 पी एमविजय मुहूर्त: 02:32 पी एम से 03:26 पी एमगोधूलि मुहूर्त: 06:58 पी एम से 07:19 पी एमअमृत काल: 12:21 पी एम से 02:01 पी एमरवि योग: 02:01 पी एम से 05:37 ए एम, मई 06

आज के अशुभ मुहूर्त 28 मार्च 2025दुष्टमुहूर्त: 12:44 पी एम से 01:38 पी एमकुलिक: 03:24 पी एम से 04:18 पी एम तककंटक: 08:17 ए एम से 09:11 पी एम तकराहु काल: 07:18 ए एम से 08:58 ए एमकालवेला/अर्द्धयाम: 10:04 से 10:57 ए एम तकयमघण्ट: 11:51 ए एम से 12:44 पी एमयमगण्ड: 10:37 ए एम से 12:18 पी एमगुलिक काल: 01:59 पी एम से 03:39 पी एमदिशाशूल- पूर्व



Source link

Leave a Comment