Last Updated:May 04, 2025, 15:47 ISTकोरबा: सूत्रों के अनुसार, लाइन क्लीयरेंस में हुई किसी तकनीकी त्रुटि के कारण यह घटना घटी. कोरबा और गेवरा स्टेशन के बीच स्थित न्यू कुसमुंडा साइडिंग में 11 रेल लाइनें हैं जहाँ से कोयला लदान की प्रक्रिया चलती है. ट…और पढ़ेंX
Image हाइलाइट्सकोयला साइडिंग में घुसी मेमू लोकल ट्रेनस्टेशन मास्टर निलंबित, रेलवे में हड़कंपसोशल मीडिया पर वायरल घटना का वीडियोकोरबा. शनिवार दोपहर को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई जब बिलासपुर से कोरबा आकर गेवरा रोड के लिए रवाना हुई मेमू लोकल ट्रेन, गंतव्य स्टेशन के बजाय कोयला लोडिंग पॉइंट पर पहुंच गई. यात्रियों से भरी यह ट्रेन रेलवे के कमका साइडिंग (न्यू कुसमुंडा कोल लोडिंग पॉइंट) में घुस गई, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन को कोयला साइडिंग में खड़ी देखा जा सकता है.
लवे अधिकारियों में भारी आक्रोश सूत्रों के अनुसार, लाइन क्लीयरेंस में हुई किसी तकनीकी त्रुटि के कारण यह घटना घटी. कोरबा और गेवरा स्टेशन के बीच स्थित न्यू कुसमुंडा साइडिंग में 11 रेल लाइनें हैं जहां से कोयला लदान की प्रक्रिया चलती है. ट्रेन के अचानक इस साइडिंग में प्रवेश करने से रेलवे अधिकारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है.
गेवरा रोड स्टेशन की बजाय कोयला लोडिंग पॉइंट पहुंची ट्रेन प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे बिलासपुर से रवाना हुई मेमू लोकल ट्रेन करीब 11:30 बजे कोरबा पहुंची और गेवरा रोड के लिए रवाना हुई. गेवरा से यह ट्रेन 1:10 बजे कोरबा पहुंचती है और 2:30 बजे बिलासपुर के लिए प्रस्थान करती है. शनिवार को हुई घटना में ट्रेन गेवरा रोड स्टेशन की बजाय कोयला लोडिंग पॉइंट पर पहुंच गई.
डीसीएम और सीपीआरओ से नहीं हुआ अबतक संपर्क इस गंभीर लापरवाही के लिए रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया है. हालांकि, अभी तक निलंबित स्टेशन मास्टर के पद और स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. Local 18 ने इस घटना की पुष्टि के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के डीसीएम अनुराग कुमार सिंह और सीपीआरओ बिलासपुर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका. यह घटना रेलवे सुरक्षा प्रणाली में गंभीर खामियों की ओर इशारा करती है. यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.
Location :Korba,Korba,Chhattisgarhhomechhattisgarhकोयला साइडिंग में घुस गई मेमू लोकल ट्रेन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Source link