धान के बदले मक्का, दलहन, तिलहन की खेती को बढ़ावा, किसानों को हो रहा फायदा



Promotion of maize cultivation: जिले में किसानों ने फसल चक्र परिवर्तन के तहत मक्के की खेती की और इससे उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ. कृषि विभाग ने धान के बदले दलहन और तिलहन फसलों के प्रति किसानों को जागरूक किया था. जिले में घटते जलस्तर को देखते हुए ग्रीष्मकालीन धान की जगह मक्का, दलहन, तिलहन, सब्जियों और अन्य कम जल की आवश्यकता वाली फसलों को प्रोत्साहित किया गया. जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने जल रक्षा मिशन के तहत मक्के की खेती को बढ़ावा दिया, जिससे किसानों को लाभ मिला. रिपोर्ट- सूर्यकांत यादव



Source link

Leave a Comment