IPL 2025 Playoffs Scenarios | आरसीबी-मुंबई, दिल्ली-पंजाब… कोई भी हो सकता है प्लेऑफ से बाहर, इस बार 16 अंक से नहीं चलेगा काम, जानें पूरा समीकरण



IPL 2025 Playoffs: आईपीएल 2025 कुछ नया कमाल करने जा रहा है. पॉइंट टेबल सबूत है कि इस बार आर-पार की लड़ाई ज्यादा ही जोर से लड़ी जा रही है. तभी तो प्लेऑफ की रेस ऐसी हो गई कि 16 या 17 अंक भी क्वालीफाई करने की गारंटी नहीं है. याद रहे पिछली बार जो 4 टीमें प्लेऑफ खेली थीं, उनमें से एक ने 14 अंक के साथ क्वालीफाई किया था. जब आईपीएल में एक साल में ना तो मैच की संख्या बदली है और ना ही टीमों की, तब इस बार प्लेऑफ की रेस क्यों ज्यादा मुश्किल हो गई है. आखिर इस रेस में कौन सबसे आगे है और किसकी उम्मीदें अगर-मगर पर टिकी हैं. आइए जानते हैं.

आरसीबी 16 अंक के साथ टॉप पररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) इस बार तेज रफ्तार से प्लेऑफ की ओर बढ़ रही है. उसने अपने 11 में से 8 मैच जीत लिए हैं. वह 16 अंक के साथ पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर है. अगर वह अगले तीन मैचों में लखनऊ (LSG) को हराए और और हैदराबाद (SRH) व केकेआर (KKR) से हार जाए तो उसके 18 अंक जाएंगे. 18 अंक प्लेऑफ खेलने की गारंटी है. अगर आरसीबी अपने 3 में दो या तीनों मैच जीत ले तो टॉप-2 में जगह बना लेगी. ऐसा होने पर उसके 20 या इससे ज्यादा अंक हो सकते हैं. अगर आरसीबी अपने बाकी बचे मैचों में से एक भी ना जीत पाए तो 16 अंक के बावजूद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है.

पंजाब किंग्स 15 अंक लेकर दूसरे नंबर परपंजाब किंग्स ने अपने 11 में से 7 मैच जीते हैं. उसका एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इस तरह उसके 15 अंक हैं. अगर वह अपने बाकी बचे मैचों में दिल्ली (DC) और मुंबई (MI) से हार जाए और राजस्थान (RR) से जीत जाए तो उसके 17 अंक होंगे.अगर वह अपने दो मैच जीत ले तो 19 अंक हो जाएंगे.

मुंबई इंडियंस 14 के साथ तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस ने अपने 11 में से 7 मैच जीत लिए हैं. वह अब 14 अंक लेकर तीसरे नंबर पर है. अगर वह अपने बाकी बचे मैचों में गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब (PBKS) को हराए और दिल्ली (DC) से हार जाए तो उसके 18 अंक हो जाएंगे.

गुजरात टाइटंस के भी 14 अंक गुजरात टाइटंस ने अपने 10 में से 7 मैच जीते हैं. उसके मुंबई के बराबर 14 अंक हैं. हालांकि, रनरेट में पीछे होने की वजह से चौथे नंबर पर है. गुजरात अगर अपने बाकी बचे मैचों में से लखनऊ (LSG) और चेन्नई (CSK) को हरा दे तो उसके 18 अंक हो जाएंगे. तब इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि वह मुंबई (MI) और दिल्ली (DC) से हार भी जाए. गुजरात के अभी 4 मैच बाकी हैं.

दिल्ली कैपिटल्स भी 18 अंक की रेस में आरसीबी, मुंबई, और गुजरात की तरह दिल्ली भी आसानी से 18 अंक तक पहुंच सकती है. वह भी तब जब ये तीनों टीमें 18 अंक हासिल करें. दिल्ली को इसके लिए गुजरात (GT), पंजाब (PBKS), मुंबई ( MI) को हराना होगा. इसके बाद अगर वह हैदराबाद (SRH) से हार भी जाए तो उसकी उम्मीदों को कोई झटका नहीं लगेगा.

केकेआर भी पहुंच सकता है 17 पॉइंट तक कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपने अंक 11 कर लिए हैं. अगर वह अपने बाकी बचे मैचों में चेन्नई (CSK), हैदराबाद (SRH), और बेंगलुरू (RCB) को हरा दे तो 17 अंक तक पहुंच जाएगी. इससे सीएसके और एसआरएच की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. आरसीबी भी केकेआर से हारकर भी 18 पॉइंट तक पहुंच सकती है.

लखनऊ सुपरजायंट्स की उम्मीद फीकी पड़ी लखनऊ सुपरजायंट्स की गाड़ी पटरी से उतरती नजर आ रही है. वह पिछले तीन मैच हार गई है. अब वह पॉइंट टेबल में 16 अंक से आगे नहीं जा सकती. 16 अंक तक पहुंचने के लिए भी उसे अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे, जो आसान नहीं होने वाले हैं. इसके अलावा अगर लखनऊ 16 अंक तक पहुंच भी जाए तो भी प्लेऑफ के लिए तभी क्वालीफाई करेगी तब टॉप-6 की कम से तीन टीमें अपने दो-दो मैच हार जाएं.



Source link

Leave a Comment