नई दिल्ली: प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार मुंबई इंडियंस का सामना आईपीएल में मंगलवार को गुजरात टाइटंस से होगा. ये लड़ाई शानदार फॉर्म में चल रहे गुजरात के टॉप ऑर्डर और मुंबई इंडियंस की धारदार बॉलिंग अटैक के बीच है. वानखेड़े स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से मुकाबला खेला जाएगा.
मुंबई को प्लेऑफ में जाने के लिए क्या करना होगासभी टीमों में बेस्ट नेट रनरेट वाली मुंबई की टीम को बाकी तीन में से दो मैच जीतने होंगे ताकि प्लेऑफ में प्रवेश कर सके. पांच बार की चैंपियन टीम इनमें से दो मैच अपने मैदान पर खेलेगी जहां उसने पांच में से चार मैच जीते हैं.
नजर हटी दुर्घटना घटी… जब बल्लेबाज और अंपायर की हुई भयंकर टक्कर, मुंह छिपाकर हंसने लगे क्रिकेटर्स
दो जीत के साथ ही प्लेऑफ में होगी गुजरातचौथी रैंकिंग वाली गुजरात की टीम को अभी चार मैच खेलने हैं. जिनमें से दो अहमदाबाद में खेलने हैं जहां उसने पांच में से चार मैच जीते हैं. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो मैच और जीतने हैं.
धोनी के खिलाफ एक शब्द नहीं सुन सकते फ्लेमिंग, 33 रन लुटाने वाले खलील अहमद को क्यों दी बॉलिंग
किसमें कितना है दम?तीन सीजन पहले हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात ने डेब्यू के साथ आईपीएल खिताब जीता था. वही हार्दिक अब मुंबई के कप्तान हैं, जिसने बेहद औसत शुरुआत के बाद वापसी की है. हार्दिक खुद 157 रन बनाने के साथ 13 विकेट ले चुके हैं. रोहित शर्मा (293 रन) और सूर्यकुमार यादव (475 रन) भी फॉर्म में हैं. रियान रिकेलटन (334 रन ) धीमी शुरूआत के बाद लय पकड़ चुके हैं. तिलक वर्मा (239) और नमन धीर (155) बल्लेबाजी को गहराई देते हैं. गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा 19 विकेट लेकर परपल कैप पहन चुके हैं जबकि मोहम्मद सिराज ने 14 और आर साइ किशोर ने 12 विकेट लिए हैं.
कॉकटेल पार्टी में धमकी, अगली सुबह बाउंसर मारकर तोड़ी खोपड़ी, ICU में ही खत्म हुआ भारतीय कैप्टन का करियर
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवॉन जैकब्स, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, राज बावा, विग्नेश पुथुर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, लिजाद विलियम्स, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान
गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएट्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और करीम जनत