Last Updated:May 05, 2025, 16:45 ISTICC Ranking: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया को टेस्ट फॉर्मेट में एक स्थान का नुकसान हुआ है. वह तीसरे से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, वनडे और टी20 रैंकिंग में वह पहले स्थान पर काबिज हैं.आईसीसी ने जारी की वनडे, टी20 और टेस्ट रैंकिंग. (PTI) हाइलाइट्सभारत वनडे और टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर है.टेस्ट रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर खिसका.ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर है.नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council ने सोमवार 5 मई को वनडे और टी20 रैंकिंग (ICC Ranking) जारी कर दी है. भारत ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में वह एक स्थान नीचे चौथे नंबर पर खिसक गया. ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर है.
वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचने वाले भारत को वनडे रैंकिंग में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का फायदा मिला है. इससे उसके रेटिंग अंक 122 से बढ़कर 124 हो गए हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में उपविजेता न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गया है. ऑस्ट्रेलिया अब तीसरे स्थान पर है. श्रीलंका को इस बार पांच रेटिंग अंक का फायदा हुआ और वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है.
अफगानिस्तान चार अंकों के सुधार के बाद सातवें स्थान पर पहुंच गया जबकि पूर्व विश्व चैंपियन इंग्लैंड चार अंक खोने के बाद आठवें स्थान पर आ गया. वेस्टइंडीज पांच अंक हासिल करके नौवें स्थान पर पहुंच गया. बांग्लादेश चार अंकों की गिरावट के साथ 10वें स्थान पर खिसक गया है.
आईपीएल 2025: एमएस धोनी पर भड़के एडम गिलक्रिस्ट, कहा- क्या उनका दिमाग आज भी…
टी20 में मौजूदा विश्व चैंपियन भारत शीर्ष पर है, हालांकि दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया पर उसकी बढ़त 10 से घटकर नौ अंक हो गई है. साल की पहली वैश्विक टी20 रैंकिंग में 100 टीमों को शामिल किया गया है. सूची में वे सभी टीमें शामिल हैं जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में कम से कम आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इंग्लैंड तीसरे नंबर पर है, जबकि न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर हैं. इनके बाद श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिंबॉब्वे का नंबर आता है.
मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट टीम रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, हालांकि अपडेट के बाद उसकी बढ़त 15 से घटकर 13 अंक रह गई है. ऑस्ट्रेलिया के 126 रेटिंग अंक हैं. बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका और भारत दोनों को पछाड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई. उसके रेटिंग अंक 113 हो गए हैं. भारत चौथे स्थान पर है.
Location :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketआईसीसी ने जारी की वनडे, टी20, टेस्ट रैंकिंग, भारत किस नंबर पर?
Source link