Singh Rashifal 6 May 2025: सिंह राशि वालों के लिए आज है धनलाभ का योग, पर सावधानी न बरती तो हो सकता है उल्टा असर…



Last Updated:May 06, 2025, 02:30 ISTAaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. करियर में उन्नति, धन की आवक और प्रेम संबंधों में मजबूती के योग हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खरीदारी सोच-समझकर करें. पढ़ाई में मन लगेगा, परीक्षा मे…और पढ़ेंX

प्रतीकात्मकहाइलाइट्ससिंह राशि के जातकों को आज धन लाभ होगा.करियर में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं.स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें.आज का राशिफल. प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह, नक्षत्र, तिथि और योग के आधार पर पड़ता है. यदि कन्या राशि की बात करें तो इसके स्वामी बुध ग्रह होते हैं. वहीं, ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन वैसाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के बाद दशमी तिथि है. आज मघा और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र भी है. साथ ही ध्रुव और व्याघात योग भी विद्यमान रहेंगे. चंद्रमा आज सिंह राशि में संचार करेगा. इसी आधार पर जानते हैं सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित चर्च रोड के ज्योतिषाचार्य संकेत श्रवण ने लोकल18 को बताया कि आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा. आज के दिन धन की आवक बनी रहेगी. हालांकि किसी भी प्रकार की खरीदारी करने से पहले सोच विचार अवश्य करें.

करियरकरियर के दृष्टिकोण से आज का दिन सिंह राशि के लिए शुभ रहेगा. आत्मविश्वास के साथ कार्य पूरे करेंगे. नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि का योग रहेगा.

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिला-जुला रहेगा. सांस संबंधी समस्या या पेट दर्द हो सकता है. सावधानी बरतें और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा सलाह अवश्य लें.

लव लाइफप्रेम जीवन के लिहाज से दिन शुभ है. पार्टनर के साथ खुलकर संवाद करें. इससे रिश्ते मजबूत होंगे. जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने की योजना भी बन सकती है.

आर्थिक स्थितिआर्थिक दृष्टिकोण से दिन धनागमन से भरा रहेगा. परंतु कोई भी खरीदारी सोच-समझकर करें. किसी को उधार देने से बचें, धन फंस सकता है.

शिक्षाशिक्षा के क्षेत्र में भी दिन अच्छा रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा. नई पुस्तकें या अध्ययन सामग्री प्राप्त होगी. परीक्षा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.
Location :Palamu,Jharkhandhomeastroसिंह राशि वालों के लिए आज है धनलाभ का योग, पर सावधानी न बरती तो हो सकता है…Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Comment