Last Updated:May 05, 2025, 22:39 ISTAshutosh Sharma दिल्ली कैपिटल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुश्किल में आशुतोष शर्मा ने आकर बचाया. बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस मैच में छठा विकेट गिरने के बाद कोच और कप्तान ने उनको उतारा था. 41 रन की पारी आशुतोष …और पढ़ेंआशुतोष शर्मा ने मुश्किल में दिल्ली के लिए खेली शानदार पारी हाइलाइट्सदिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने किया सरेंडरइम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे आशुतोष शर्माआशुतोष ने बचाई दिल्ली की लाजनई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में दमदार खेल दिखाने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को बेबस और लाचार नजर आई. टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम पर विरोधी कप्तान पैट कमिंस कहर बनकर टूटे. महज 29 रन के स्कोर पर टीम ने 5 विकेट गंवा दिए थे और 62 रन पर छठा विकेट गिरा. यहां दिल्ली ने प्लेइंग इलेवन से बाहर रखे आशुतोष शर्मा को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उतारने का फैसला लिया और टीम की लाज बच गई.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस सीजन की पहली टक्कर में सनराइजर्स हैदराबाद को हार मिली थी. इसका बदला लेने का इरादा लेकर अपने होम ग्राउंड पर उतरी ऑरेंज आर्मी ने गजब का खेल दिखाया. टॉस जीतकर कप्तान पैट कमिंस ने गेंदबाजी चुनी और पहली ही गेंद पर करुण नायक को चलता कर दिया. इसके बाद दो और विकेट लेकर टॉप तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया. फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल और कप्तान अक्षर पटेल भी कुछ खास नहीं कर पाए. 62 रन पर टीम का छठा विकेट गिरा और फिर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर कोच और कप्तान ने आशुतोष शर्मा को उतारा.
Thanks for bringing some joy tonight, Ashu 😍 pic.twitter.com/aQYvepJenY
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 5, 2025