Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट



Last Updated:May 06, 2025, 05:31 ISTChhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला से रहेगा. छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की स…और पढ़ेंX
छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवाओं की संभावना.
title=छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवाओं की संभावना. />
छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवाओं की संभावना.हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना.7 मई के बाद हवाओं की तीव्रता में कमी आएगी.अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि संभावित.बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिकाओं और चक्रीय परिसंचरण जैसे मौसमी तंत्र सक्रिय हो गए हैं, जिससे राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा. राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है, वहीं तेज हवाएं और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि का दौर भी प्रारंभ होने जा रहा है. मौसम विभाग ने रायपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए स्थानीय पूर्वानुमान भी जारी किया है.

मुख्य मौसम तंत्र सक्रिय

एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मध्य पाकिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सक्रिय है. एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पूर्वी राजस्थान से लेकर झारखंड और उत्तर बांग्लादेश तक फैली है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी तक विस्तारित है. एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से लेकर दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक फैली है, जो 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है.

राज्य में बारिश और अंधड़ की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, प्रदेश में 6 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 1-2 स्थानों पर तेज अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना है. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि संभावित है. 7 मई के बाद तेज हवाओं की तीव्रता में गिरावट आएगी और तापमान स्थिर रह सकता है.

पिछले 24 घंटों का मौसम विवरण

राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.2°C रायपुर में और न्यूनतम तापमान 18.8°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज हुआ. पेंड्रा और कवर्धा में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई. राज्य में अगले पांच दिनों तक मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. 6 मई को 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 7 मई के बाद हवाओं की गति घटकर 30-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है. रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आस-पास रहने की संभावना है.
Location :Bilaspur,Chhattisgarhhomechhattisgarhछत्तीसगढ़ में 5 दिनाें तक बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट



Source link

Leave a Comment