खुशी की तलाश में छोड़ दी थी कप्तानी, आखिर किस बात से परेशान हो गए थे विराट कोहली, पहली बार बताई वजह



Last Updated:May 06, 2025, 16:03 ISTvirat kohli on quitting captaincy: विराट कोहली ने 213 मैचों में भारत की कप्तानी की है. भारत ने इनमें से 135 मैच जीते हैं और 60 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. विराट कोहली ने 2022 में भारत की कप्तानी छोड़ दी थी. (PTI) हाइलाइट्सलंबे समय तक कप्तानी करने से परेशान हो गए थे विराट.कोहली ने बताया- एक समय मुझ पर हावी हो गई थी कप्तानी.किंग ने खुश रहने के लिए आखिर में छोड़ दी थी कप्तानी.नई दिल्ली. अगर आप आईपीएल देखते हैं तो यह बात जानते हैं कि विराट कोहली आरसीबी के कप्तान भले ना हों, लेकिन लीडर वही हैं. भारतीय टीम भी जब मैदान पर होती है तो विराट की लीडरशिप दिख जाती है. वे भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. फिर आखिर ऐसा क्या हुआ था कि कोहली ने अचानक कप्तानी छोड़ दी थी. विराट कोहली ने इसका खुलासा कर दिया है. कोहली ने कहा कि जिंदगी में खुश रहने के लिए उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था.

विराट कोहली लगभग एक दशक तक भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कप्तानी कर चुके हैं. उन्होंने 2021 में विश्व कप के बाद टी20 कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने आरसीबी की कप्तानी भी छोड़ दी थी. एक साल बाद उन्होंने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी. विराट कोहली ने 213 मैचों में भारत की कप्तानी की है. भारत ने इनमें से 135 मैच जीते हैं और 60 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा.

मैंने आरसीबी की कप्तानी 9 साल की…विराट कोहली ने ‘आरसीबी बोल्ड डायरीज’ पॉडकास्ट में कहा, ‘एक समय ऐसा आया जब यह (कप्तानी) मेरे लिए बहुत मुश्किल हो गया था. उस वक्त मेरे करियर में काफी कुछ घट रहा था. मैं सात-आठ साल से भारत की कप्तानी कर रहा था. मैंने 9 साल तक आरसीबी की कप्तानी की. मैं जो भी मैच खेलता उसमें बैटिंग में मुझसे काफी उम्मीद की जाती थी.’ किंग कोहली ने कहा, ‘मुझे इस बात का एहसास ही नहीं था कि मैं ध्यान केंद्रित करने के लिए संघर्ष कर रहा हूं. अगर कप्तानी में ऐसा नहीं होता तो बैटिंग में ऐसा होता. मैं हर वक्त इस बारे में सोचता. यह मेरे लिए काफी मुश्किल हो गया था और आखिर में यह मुझ पर हावी हो गया था.’

2022 में लिया ब्रेक, एक महीने बैट छुआ भी नहीं विराट कोहली ने 2022 में क्रिकेट से एक महीने का ब्रेक लिया था और उस दौरान बल्ला नहीं छुआ था. उन्होंने कहा कि उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया था जबकि वह सार्वजनिक जीवन में खुश रहने के लिए संघर्ष कर रहे थे. इस स्टार बल्लेबाज ने कहा, ‘इसलिए मैंने कप्तानी छोड़ दी. मुझे लगा कि अगर मुझे इस खेल में बने रहना है तो उसके लिए मेरा खुश रहना जरूरी है.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे अपने जीवन में उस माहौल की तलाश थी जहां मैं सहज होकर रह सकूं और अपना खेल खेलूं. बिना किसी आलोचना के, बिना यह देखे कि आप इस सीजन में क्या करने जा रहे हैं और आगे क्या होने वाला है.’

धोनी और गैरी ने जताया भरोसा विराट कोहली भारत को बतौर कप्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप भी दिला चुके हैं. कोहली ने जूनियर से सीनियर टीम में जगह बनाने पर कहा कि यह उनका दृढ़ संकल्प और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच गैरी कर्स्टन का समर्थन था, जिसने उनके लिए रास्ता आसान बना दिया. कोहली ने कहा, ‘मैं अपनी क्षमता जानता था. मैंने कई लोगों को खेलते हुए देखा और मुझे ऐसा नहीं लगा कि मेरा खेल उनके करीब था. मेरे पास केवल दृढ़ संकल्प था. अगर मैं अपनी टीम को जीत दिलाना चाहता था, तो मैं कुछ भी करने को तैयार था. यही कारण था कि जब मुझे शुरुआत में भारत के लिए खेलने का मौका मिला तब गैरी और धोनी ने मुझे बता दिया कि तीसरे नंबर पर मेरी जगह पक्की है.’

विराट कोहली ने कहा, ‘मुझे कभी पूर्ण मैच विजेता के रूप में नहीं देखा गया जो कहीं से भी खेल का रुख बदल सकता है. लेकिन मेरे पास यह बात थी कि मैं हार नहीं मानने वाला हूं. तत्कालीन कप्तान एमएस और कोच गैरी ने इसी कारण मेरा समर्थन किया.’
Location :Delhi,Delhi,Delhihomecricketखुशी की तलाश में छोड़ दी कप्तानी,आखिर क्यों परेशान थे कोहली, पहली बार बताई वजह



Source link

Leave a Comment