छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म, कभी भी जारी हो सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट



Last Updated:May 06, 2025, 18:09 ISTछत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 1 से 28 मार्च 2025 के बीच हुईं, जिनमें 5.68 लाख छात्र शामिल हुए. अब छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो मई के पहले सप्ताह में आ सकता है.बोर्ड परीक्षा रिजल्टहाइलाइट्सछत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट मई में आने की संभावना.10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च में हुईं.रिजल्ट देखने के लिए www.cgbse.nic.in पर जाएं.राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च 2025 से 28 मार्च 2025 के बीच संपन्न हो चुकी हैं. इन परीक्षाओं में करीब 5.68 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है. अब छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह परिणाम उनके भविष्य की दिशा तय करने वाला है.

रिजल्ट जल्द आने की उम्मीदपिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 9 मई को घोषित किया गया था. इस बार संभावना है कि रिजल्ट पहले घोषित किया जा सकता है, हालांकि बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है. लेकिन शिक्षा विभाग के सूत्रों का मानना है कि परिणाम मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी हो सकते हैं.

ऐसे देखें बोर्ड परीक्षा का रिजल्टबोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइटों पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकेंगे.

www.cgbse.nic.in

results.cg.nic.in

इन साइट्स पर परिणाम उपलब्ध होने के साथ ही छात्र प्रिंटआउट भी ले सकेंगे.

छात्र-छात्राओं को परिणाम की बेसब्रीराज्य भर के छात्र-छात्राओं की नजरें अब सिर्फ एक ही बात पर टिकी हैं कि रिजल्ट कब आएगा ? कई छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है, जबकि कुछ उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज एडमिशन की योजना बना रहे हैं. ऐसे में बोर्ड रिजल्ट उनके निर्णयों को प्रभावित करेगा.
Location :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhछत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म, कभी भी जारी हो सकता है 10वीं-12वीं का..



Source link

Leave a Comment