Last Updated:May 06, 2025, 19:27 ISTMP CG Mock Drill List: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में युद्ध वाला सायरन बजने वाला है. इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं. मध्य प्रदेश के पांच और छत्तीसगढ़ के एक शहर में मॉकड्रिल किया जाएगा.
एमपी सीजी के शहरों में मॉकड्रिल. (AI Generated)
ग्वालियर/रायपुरः बुधवार को देश के 244 इलाकों में युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों पर मॉक ड्रिल आयोजित होगी. जिसमें मध्य प्रदेश के 05 जिले की 06 जगह शामिल की गई हैं. मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर ग्वालियर में टेबल टॉप एक्सरसाइज बैठक आयोजित की गई. ग्वालियर के बाल भवन में जल-थल-नभ सेना, NCC कैडेट्स सहित भारतीय रक्षा अनुसंधान यानी DRDE के अधिकारी महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए.
युद्ध जैसी आपदा खासकर कैमिकल बायलोजिकल वॉर में क्या और कैसे किया जाए इसको लेकर होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया. इस टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान मॉक ड्रिल में कौन से अधिकारी, कैडेट्स, हॉस्पिटल सहित आम और प्रशासनिक लोग क्या भूमिका निभाएंगे, इसको लेकर भी जानकारी दी गई. भारत की सैन्य शक्ति और रक्षा अनुसंधान के हिसाब से ग्वालियर बहुत महत्वपूर्ण है.
मध्य प्रदेश के इन शहरों में मॉकड्रिलग्वालियर में BSF एकेडमी,आर्मी बेस, CRFP ट्रेनिंग सेंटर, एयरफोर्स स्टेशन के साथ ही रक्षा अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण DRDE सेंटर है. यही वजह है कि ग्वालियर को गृह मंत्रालय ने सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स की कैटेगरी-02 में रखा है. इसके साथ ही MP के ही भोपाल, इंदौर, जबलपुर और कटनी को भी इसमें शामिल किया गया है. साथ ही छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मॉकड्रिल किया जाएगा.
शहर में कहां बनेगा ग्रीन कॉरिडोरग्वालियर में आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल के प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख अधीक्षक रविनंदन तिवारी ने बताया है कि मॉक ड्रिल के दौरान आईटीआई कॉलेज से बिरला अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर आपदा प्रबंधन गतिविधियों को जीवंत किया जाएगा. जिसमें भारतीय सेना के साथ एडमिनिस्ट्रेशन और एनसीसी कैडेट्स शामिल होंगे. इसके बाद बाल भवन में मॉक ड्रिल परफॉर्मेंस का रिव्यू होगा.
Location :Gwalior,Gwalior,Madhya Pradeshhomemadhya-pradeshएमपी के 5 शहरों में बजेगा ‘युद्ध वाला सायरन’, छत्तीसगढ़ में छाएगा सन्नाटा
Source link