most talked indian personalities in april 2025 MS Dhoni | पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर एमएस धोनी, अप्रैल में पूरे देश में छाया रहा सुपरस्टार



Last Updated:May 06, 2025, 20:19 ISTmost talked indian personalities in april 2025: अप्रैल 2025 देश में तमाम उतार-चढ़ाव लेकर आया. इसी महीने आईपीएल की धूम रही और क्रिकेटर सोशल मीडिया पर छाए रहे. इन क्रिकेटरों में एमएस धोनी पहले नंबर पर रहे.एमएस धोनी और ऋषभ पंत आईपीएल मुकाबले से पहले. नई दिल्ली. अप्रैल का महीना देश में तमाम उतार-चढ़ाव लेकर आया. खेलों की बात करें तो इस महीने आईपीएल की धूम रही. आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खराब प्रदर्शन के चलते सबसे अधिक चर्चा बटोरी और इसके लिए एमएस धोनी कहीं ना कहीं निशाने पर रहे. सोशल मीडिया पर धोनी पर लगातार बहस होती रही. कोई शक नहीं कि धोनी अप्रैल 2005 में भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अधिक चर्चा में रहे.

एमएस धोनी ने TweetBlinderX की अप्रैल 2025 में चर्चित भारतीय हस्तियों में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. इसकी वजह आईपीएल में सीएसके का प्रदर्शन  का रहा. धोनी को आईपीएल के बीच में ही सीएसके का कप्तान भी बनाया गया. नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की चोट के कारण धोनी को यह जिम्मेदारी दी गई. धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी.

TweetBlinderX ने अप्रैल में चर्चित हस्तियों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नंबर पर हैं. पीएम मोदी के बाद धोनी दूसरे नंबर पर रहे. विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे और रोहित  शर्मा चौथे नंबर पर रहे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले कोहली इस समय 505 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. रोहित मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. मार्च में जारी ऐसी लिस्ट में भी रोहित शर्मा, एमएस धोनी और विराट कोहली से पीछे थे.

Most Talked about Indian Personalities on #X in the Month of APRIL, 2025.⬇️ pic.twitter.com/xHA60UuXUP

— TweetBlinder𝕏 (@TweetBlinderX) May 6, 2025





Source link

Leave a Comment