Last Updated:May 06, 2025, 17:41 ISTCM Vishnudeo Sai News: जब गांव में सहसा गूंजी हेलीकॉप्टर की आवाज तो अचंभित ग्रामीण अपने घरों से निकले. अपने मुखिया से मिलने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों ने खुशी में कहा- राम-राम जी मुख्यमंत्री जी!मुख्यमंत्री खुद उतरे ग्राउंड जीरो पर उतरे.
हाइलाइट्समैं आप लोगों की दुख-तकलीफ जानने आया हूं- मुख्यमंत्री साय.गांव में हेलीकॉप्टर की आवाज तो अचंभित घरों से निकले ग्रामीण.ग्रामीणों ने खुशी में कहा- राम-राम जी गा मुख्यमंत्री जी !रायपुरः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे. सीएम हेलीकॉप्टर से अचानतक बेमेतरा जिले के ग्राम- सहसपुर जा पहुंचे. गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर मंडराता देख लोगों का जमावड़ा लग गया. इसके बाद बरगद के नीचे खाट पर बैठ कर लोगों से बातचीत की. ग्रामीणों से योजनाओं का सीधा फीडबैक लिया. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मैं आप लोगों के बीच आपकी दुख-तकलीफ जानने आया हूं.
गांव सहसपुर में मुख्यमंत्री के आने की कोई पूर्वयोजना नहीं थी. ऐसे में जब गांव में सहसा गूंजी हेलीकॉप्टर की आवाज तो अचंभित ग्रामीण अपने घरों से निकले. अपने मुखिया से मिलने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों ने खुशी में कहा- राम-राम जी गा मुख्यमंत्री जी! और सदाबहार फूल की माला और चंदन-आरती के साथ उनका स्वागत किया.
बरगद की छांव में लगी मुख्यमंत्री की चौपालमुख्यमंत्री ने ग्राम सहसपुर में ग्रामीणों से पुराने बरगद की छांव में खाट पर बैठ संवाद किया. उन्होंने लोगों से शासन की योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, नल जल योजना, धान खरीदी, स्कूल में बच्चों की शिक्षा सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को अभी डेढ़ साल हुए हैं इस अवधि में हमने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कई गारंटी की पूरा किया है. सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में हमने 18 लाख आवास को स्वीकृति दी. किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया. 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी भी की जा रही है.
महिला ने मुख्यमंत्री से कहा थैंक्यूमुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का ये तीसरा चरण है. शुरुआती चरणों में लोगों से उनकी समस्याओं के सम्बंधित आवेदन लिए गए . इन आवेदनों का अधिकारियों द्वारा लगातार निराकरण किया जा रहा है. अब मैं स्वयं आप सभी के बीच सरकार के अधिकारियों के साथ पहुंचा हूं ताकि आप सीधे मुझ तक अपनी बात रख पहुंचा सकें. मुख्यमंत्री के चौपाल में महतारी वंदन से मिल रही सहायता पर श्रीमती पूनम साहू ने अपनी बात रखी. मुख्यमंत्री ने पूनम को थमाया माइक, पूनम ने कहा परिवार और बच्चों की जरूरतों को पूरी करने में मिलती है बड़ी मदद. हर माह नियमित मिलती है महतारी वंदन योजना की राशि. उन्होंने सीएम साय को धन्यवाद किया.
सहसपुर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री ने की घोषणाएंमुख्यमंत्री ने सहसपुर में ग्रामीणों से बरगद के नीचे खाट पर बैठकर संवाद किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए नए भवन को स्वीकृति दी. साथ ही उन्होंने 13 वीं-14 वीं शताब्दी में फणी नागवंशी राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर व हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे. महाशिवरात्रि के मेले में मैं खुद आऊंगा. मुख्यमंत्री ने सहसपुर में 33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की भी घोषणा की. इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानन्द उपस्थित रहे.
Location :Raipur,Raipur,Chhattisgarhhomechhattisgarhहेलीकॉप्टर मंडराता देख गांव में लगी भीड़, अंदर से उतरे CM साय, दिखा देसी अंदाज
Source link