Dhanu Rashifal Take care of your valuables or else know rashifal



Last Updated:May 07, 2025, 00:06 IST7 मई का दिन धनु राशि के जातकों के लिए भी कई सारी अच्छी खबर लेकर आएगा. आज इन्हें कारोबार में फायदा मिलेगा, साथ ही आज इन्हें कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.X

धनु राशिफलहाइलाइट्सधनु राशि के जातकों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा.सेहत का ध्यान रखें, छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें.महंगी वस्तुओं का ख्याल रखें, खोने का खतरा है.जमुई:- 07 मई 2025 को गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. वैशाख शुक्ल पक्ष दशमी तिथि होने के साथ ही आज चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं. इसके साथ ही आज पूर्वा फाल्गुनी और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव भी रहेगा. 7 मई को बुध और सूर्य के बीच मेष राशि में युति बनेगी. जिस कारण बुद्धादित्य योग का भी निर्माण होगा. इतना ही नहीं, आज शुक्र अपने उच्च राशि में रहेंगे और मालव्य राजयोग बनाएंगे.

इस कारण आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा लोकल 18 को बताते हैं कि 7 मई का दिन धनु राशि के जातकों के लिए भी कई सारी अच्छी खबर लेकर आएगा. आज इन्हें कारोबार में फायदा मिलेगा, साथ ही आज इन्हें कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.

आज मिलने वाला है अपनी मेहनत का पूरा फल ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी सकारात्मक परिणाम सामने लेकर आएगा. अगर आप मेहनत करते हैं, तो उसका पूरा-पूरा फल आपको मिलेगा. जिसका फायदा आपको अपने करियर और अपने ऑफिस में मिलने वाला है.

आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम का हिस्सा भी बन सकते हैं. आज आपको अपने भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा. आप अगर कोई काम करना चाहते हैं, तो इसमें आज आपके परिवार के लोगों का सहयोग मिलने वाला है. धनु राशि के जातकों को आज प्रॉपर्टी के मामलों में बेहतर फायदा हो सकता है. आज आपके परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है.

सेहत को ना करें नजरअंदाज, हो सकती है परेशानी ज्योतिषाचार्य ने Local 18 को बताया कि धनु राशि के जातकों को आज उनके सेहत से संबंधित छोटी-छोटी परेशानियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, नहीं तो बाद में उन्हें इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. आज के दिन आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. आप अपनी महंगी वस्तुओं का ध्यान रखें, नहीं तो आज आपसे वह खो भी सकता है. धनु राशि के जातक अगर बिजनेस करते हैं, तो आज का दिन उनके लिए थोड़ी सी परेशानियों भरा हो सकता है.

हालांकि आज उनके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा और उन्हें धन लाभ की प्रबल संभावना बन रही है. धनु राशि के जातक अगर किसी के साथ रिलेशनशिप में आना चाहते हैं, तो आज का दिन उनके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं रहेगा. धनु राशि का जातकों को आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करनी चाहिए. उन्हें वस्त्र, अन्न इत्यादि दान करना चाहिए. ऐसा करना उनके लिए फायदेमंद रहेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग पीला और शुभ रंग तीन है.
homeastroसेहत की छोटी परेशानियों को भी ना करें नजरअंदाज, धनु राशि वाले आज रहें सतर्क!Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Comment