aaj ka panchang 7 may 2025 budhwar vrat ganesh puja muhurat choghadiya ravi yog bhadra rahu kaal disha shool : रवि योग में बुधवार व्रत आज, रात में लगेगी भद्रा, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल



Aaj Ka Panchang 7 May 2025: आज रवि योग में बुधवार व्रत है. रात के समय में पाताल की भद्रा है. आज वैशाख शुक्ल दशमी, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, व्याघात योग, गर करण, उत्तर का दिशाशूल और सिंह राशि का चंद्रमा है. आज र​वि योग सुबह 05:36 ए एम से है. रवि योग में सभी प्रकार दोष मिट जाएंगे. इस योग में बुधवार व्रत की पूजा करें. गणेश जी को गेंदे के फूल, माला, सिंदूर, अक्षत्, धूप, दीप, गंध, दूर्वा, फूल, मोदक, लड्डू आदि अर्पित करें. फिर गणेश चालीसा का पाठ करें. बुधवार व्रत की कथा सुनें. उसके बाद गणेश जी की आरती करें. गणपति बप्पा की कृपा से आपके संकट दूर होंगे, कार्य सफल होंगे और जीवन में शुभता आएगी. गणेश जी के आशीर्वाद से ज्ञान में वृद्धि होगी.

आज रात 11:21 पी एम से भद्रा लग रहा है, जिसका वास स्थान पाताल है. पाताल और स्वर्ग लोक की भद्रा का दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होता है. ऐसे में शुभ कार्यों पर कोई रोक नहीं लगती है. बुधवार व्रत और गणेश पूजन से बुध दोष ​भी कम होता है. गणेश जी को मूंग के लड्डू का भोग लगाएं, इससे बुध दोष खत्म होगा. बुध को मजबूत करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं. हरे रंग के कपड़े पहनें. आज के दिन हरे फल, हरी सब्जियां, हरे रंग के वस्त्र आदि का दान करना शुभ फलदायी होता है. बुध के मजबूत होने बुद्धि तेज होती हैं और तर्क शक्ति बढ़ती है. करियर में ग्रोथ मिलता है. वैदिक पंचांग से जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, रवि योग, चौघड़िया समय, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग, 7 मई 2025आज की तिथि- दशमी – 10:19 ए एम तक, उसके बाद एकादशीआज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 06:17 पी एम तक, फिर उत्तराफाल्गुनीआज का करण- गर – 10:19 ए एम तक, वणिज – 11:21 पी एम तक, फिर विष्टिआज का योग- व्याघात – 01:05 ए एम, मई 08 तक, उसके बाद हर्षणआज का पक्ष- शुक्लआज का दिन- बुधवारचंद्र राशि- सिंह – 12:57 ए एम, मई 08 तक, फिर कन्या

ये भी पढ़ें: चांदी के गिलास का उपाय बना देगा करोड़पति, घर के 4 दिशाओं में कर दें ये काम, सभी दिशाओं से आने लगेगा पैसा!

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:36 ए एमसूर्यास्त- 07:00 पी एमचन्द्रोदय- 02:29 पी एमचन्द्रास्त- 03:04 ए एम, मई 08

आज के शुभ मुहूर्त और योगरवि योग: 05:36 ए एम से 06:17 पी एमब्रह्म मुहूर्त: 04:11 ए एम से 04:53 ए एमअमृत काल: 11:14 ए एम से 01:00 पी एमअभिजीत मुहूर्त: कोई नहींविजय मुहूर्त: 02:32 पी एम से 03:26 पी एमनिशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:39 ए एम, मई 08

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्तलाभ-उन्नति: 05:36 ए एम से 07:16 ए एमअमृत-सर्वोत्तम: 07:16 ए एम से 08:57 ए एमशुभ-उत्तम: 10:37 ए एम से 12:18 पी एमचर-सामान्य: 03:39 पी एम से 05:19 पी एमलाभ-उन्नति: 05:19 पी एम से 07:00 पी एम

ये भी पढ़ें: वट सावित्री व्रत कब है? इस दिन क्यों करते हैं बरगद के पेड़ की पूजा, जानें तारीख, मुहूर्त और महत्व

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्तशुभ-उत्तम: 08:19 पी एम से 09:39 पी एमअमृत-सर्वोत्तम: 09:39 पी एम से 10:58 पी एमचर-सामान्य: 10:58 पी एम से 12:17 ए एम, मई 08लाभ-उन्नति: 02:56 ए एम से 04:15 ए एम, मई 08

अशुभ समयराहुकाल- 12:18 पी एम से 01:58 पी एमयमगण्ड- 07:16 ए एम से 08:57 ए एमगुलिक काल- 10:37 ए एम से 12:18 पी एमदुर्मुहूर्त- 11:51 ए एम से 12:45 पी एमभद्रा- 11:21 पी एम से 05:35 ए एम, मई 08भद्रा का वास स्थान- पातालदिशाशूल- उत्तर

शिववाससभा में – 10:19 ए एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में.



Source link

Leave a Comment