Last Updated:May 07, 2025, 07:51 ISTTransit of Planets in Zodiac Sign: इस महीने कई राशियों में ग्रहों का गोचर हो रहा है. धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण के मताबिक 7 से 31 मई के बीच बुध, गुरु, सूर्य, केतु, राहु और शुक्र ग्रह का गोचर होगा. इस गोचर …और पढ़ेंX
7 मई से 31 मई के बीच सात ग्रहों का गोचर लोगों के जीवन पर गहरा असर डाल सकता है.हाइलाइट्स7 से 31 मई के बीच 7 ग्रहों का गोचर होगा.वृषभ और कन्या सहित 5 राशियों को लाभ होगा.करियर और कारोबार में उन्नति के मौके मिलेंगे.जयपुर. मई माह में कई राशियों में ग्रहों का गोचर हो रहा है. 7 मई से 31 मई के बीच सात ग्रहों का गोचर लोगों के जीवन पर गहरा असर डाल सकता है. वहीं, इस महीने की शुरुआत मृगशिरा नक्षत्र में हुई है, जो न केवल एक ज्योतिषीय दृष्टिकोण से विशेष है बल्कि यह समय भी विशेष ऊर्जा से भरपूर रहेगा. धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि 7 से 31 मई के बीच बुध, गुरु, सूर्य, केतु, राहु और शुक्र ग्रह का गोचर होगा.
उन्होंने बताया कि बताया कि ग्रहों के इस गोचर के शुभ प्रभाव से वृषभ और कन्या सहित 5 राशियों के लोग लाभांवित होंगे. इनके जीवन में उन्नति करने के कई मौके आएंगे. ये लोग कारोबार में भी खूब नाम कमाएंगे, वहीं कॅरियर में इनको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.
इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
वृषभः धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि सूर्य के गोचर से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है. यह समय उन छात्रों के लिए फलदायी है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं.
कन्या: धर्म विशेषज्ञ ने बताया कि इनकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हागी. कार्यस्थल में पदोन्नति और वित्तीय विकास के लिए काफी बड़े प्रयास करने में सफल होंगे आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय शुभ रहेगा. ये नई परियोजनाओं और सौदों से अच्छा लाभ कमाने म में सक्षम होंगे.
वृश्चिक: पेशेवर मोर्चे पर ये करियर में नाम और प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे. जो लोग ब्रेक के बाद नए अवसरों का इंतजार कर रहे हैं, वे भाग्यशाली नि रहेंगे, क्योंकि उन्हें अपना कॅरियर शुरू करने के म लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे.
कुंभ: इस राशि वाले को कॅरियर में मजबूती और स्थिरता आएगी. अपने संगठन में अच्छा नाम और पहचान अर्जित करेंगे, जो लोग अपने कॅरियर में विशेष व आधिकारिक पद को पाने का इंतजार कर रहे हैं, वे अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे.
मीन: धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया सूर्य का राशि परिवर्तन लाभकारी हो सकता है. यदि कोई नया व्यवसाय शुरू करने क की सोच रहे हैं, तो आप इसे बेझिझक कर सकते हैं और इससे आपको निश्चित रूप से आर्थिक लाभ होगा.
Location :Jaipur,Rajasthanhomeastro7 ग्रहों के गोचर से 5 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, तरक्की के खुलेंगे द्वारDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link