Gautam Gambhir attacks Sunil Gavaskar: भारतीय क्रिकेट तुम्हारी जागीर नहीं, बिना नाम लिए गावस्कर पर भड़के गौतम गंभीर



Last Updated:May 07, 2025, 11:59 ISTGautam Gambhir ने पूर्व भारतीय कप्तानों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट किसी की निजी संपत्ति नहीं है. उन्होंने बिना नाम लिए सुनील गावस्कर की आलोचना की और रोहित शर्मा से मतभेदों को खारिज किया.गावस्कर पर भड़के गंभीरहाइलाइट्सखुद पर लगे आरोपों के बाद गौतम गंभीर का मुंहतोड़ जवाबबिना नाम लिए पूर्व भारतीय कप्तानों को कायदे से सुनायारोहित शर्मा से खुद के संबंधों पर भी खुलकर दिया जवाबनई दिल्ली: जिनके खुद के घर शीशे के हो, वो दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंका करते…!! टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने ये कहते हुए कुछ पूर्व भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों पर हमला बोला है. गंभीर ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से साफ समझा जा सकता था कि उनके निशाने पर मुंबई के दो पूर्व भारतीय कप्तान थे, जो गौतम के क्रिकेटिंग डेज से ही उनकी आलोचना करते रहे हैं. गंभीर ने इन दो पूर्व दिग्गजों पर भारतीय क्रिकेट को अपनी ‘निजी जागीर’ समझने का आरोप लगाया है.

एबीपी न्यूज से खास बातचीत में गौतम गंभीर ने कहा, ‘मैं आठ महीने से इस काम में लगा हूं. अगर नतीजे नहीं आते हैं तो मुझे आलोचना से कोई दिक्कत नहीं है. आलोचना करना लोगों का काम है. ऐसे लोग हैं जो 25 साल से कमेंट्री बॉक्स में बैठे हैं और उन्हें लगता है कि भारतीय क्रिकेट उनकी निजी जागीर है. दुर्भाग्य से भारतीय क्रिकेट किसी की निजी संपत्ति नहीं है. यह 140 करोड़ भारतीयों की है. इन लोगों ने मेरी कोचिंग, मेरे रिकॉर्ड, कनकशन (जब वह सिर में चोट लगने के कारण 2011 में इंग्लैंड दौरे से वापस लौटे थे) से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी तक में सवाल उठाए हैं. मुझे किसी को यह बताने की जरूरत नहीं है कि मैंने कहां पैसा खर्च किया है और कहां निवेश किया है. लेकिन इस देश को यह पता होना चाहिए कि ऐसे खिलाड़ी एनआरआई हैं जो भारत में कमाते हैं और पैसा बाहर ले जाते हैं. मैं 180 दिन बिताने के लिए 11:55 बजे भारत नहीं आता… मैं एक भारतीय हूं. मैं टैक्स बचाने के लिए कभी एनआरआई नहीं बनूंगा.’

भारत के एक पूर्व मुख्य कोच, जो कमेंटेटर भी हैं उन्होंने 2011 में इंग्लैंड के हाथों टीम की 0-4 से हार के दौरान गंभीर की सिर पर लगी चोट को सामान्य बताय था. जहां तक ​​चैंपियंस ट्रॉफी की पुरस्कार राशि का सवाल है तो यह भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर थे, जिन्होंने ‘स्पोर्टस्टार’ के लिए अपने कॉलम में लिखा था क्या गंभीर अपने पूर्ववर्ती राहुल द्रविड़ की तरह सहयोगी स्टाफ के साथ अपनी प्राइज मनी बराबर बाटेंगे?

Gautam Gambhir : अपने परिवार के लोगों को खोने का दर्द…पाकिस्तान से नहीं खेलेंगे मैच, कोच गौतम गंभीर की गरजन से थर्राया PCB

गावस्कर का नाम नहीं लियागौतम गंभीर ने सुनील गावस्कर का नाम नहीं लिया, लेकिन समझदार को इशारा काफी होता है. दिल्ली के रहने वाले गंभीर ने कहा, ‘मुझे किसी को यह बताने की जरूरत नहीं है कि मैंने पैसे दिए हैं या नहीं… शीशे के घरों में रहने वालों को दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए.’

MI vs GT: हार्दिक पंड्या की एक चूक पड़ी भारी, आखिरी गेंद पर फिसला मैच, ये रहा टर्निंग पॉइंट

रोहित शर्मा से संबंधों पर भी बोलेगंभीर ने टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा के साथ अपने मतभेदों को लेकर चल रही अटकलों को भी खारिज कर दिया. उन्होंने मुखरता से कहा, ‘ये लोग कौन हैं, जो ये सब बातें कह रहे हैं? ये अटकलें विशेषज्ञों और यूट्यूब चैनल चलाने वालों द्वारा लगाई जा रही हैं. दो महीने पहले एक कोच और एक कप्तान ने मिलकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. कल्पना कीजिए कि अगर हम चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीतते तो आप क्या पूछते. मैं भारतीय क्रिकेट के लिए रोहित शर्मा के योगदान की तारीफ करता हूं. मेरे संबंध रोहित के साथ जैसे पहले थे, आगे भी ऐसे ही रहेंगे.’
Location :New Delhi,Delhihomecricketभारतीय क्रिकेट तुम्हारी जागीर नहीं… बिना नाम लिए गावस्कर पर भड़के गौतम गंभीर



Source link

Leave a Comment