Aak Ka Paudha Lagana Chahiye Ya Nahi : हमारे घर में लगाए जाने वाले हर पौधे का कोई न कोई महत्व होता है. कुछ पौधे घर में खुशहाली और शांति लाते हैं, तो कुछ को घर में लगाने की मनाही होती है. ऐसा ही एक पौधा है “आक”, जिसे कुछ जगहों पर “मदार” भी कहा जाता है. यह पौधा खासकर भगवान शिव की पूजा में चढ़ाया जाता है, लेकिन इसे घर में लगाने को लेकर लोगों में काफी भ्रम होता है. इस आर्टिकल में जानिए भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि आक का पौधा घर में लगाना ठीक है या नहीं.
धार्मिक नजरिए से आक का पौधाआक का पौधा शिवजी से जुड़ा हुआ है. शिवलिंग पर इसके फूल और पत्ते चढ़ाए जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि इससे शिवजी प्रसन्न होते हैं और घर में शुभ फल आते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह पौधा पवित्र होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसे घर में कहीं भी लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – किन्नरों को दान देने से बरसेगी बुधदेव की विशेष कृपा, बुधवार को करें ये 5 उपाय, आएगी सुख-शांति और समृद्धि
वास्तु के अनुसार आक का पौधावास्तु में आक के पौधे को लेकर साफ राय दी गई है. इसमें सफेद और जंगली दो प्रकार के आक होते हैं. सफेद आक को शुभ माना जाता है, लेकिन जंगली आक को घर में लगाना सही नहीं माना गया है. जंगली आक में जहरीला रस निकलता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है.
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, जंगली आक से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है. यह घर के वातावरण को अशांत कर सकता है और परिवार में झगड़े बढ़ा सकता है. इसके अलावा, यह दरिद्रता और बीमारी को बढ़ावा देने वाला माना गया है. इसलिए इस पौधे को घर के भीतर या मुख्य दरवाजे के पास नहीं लगाना चाहिए.
अगर आक का पौधा अपने आप उग जाए तो क्या करें?कई बार आक का पौधा बिना लगाए अपने आप घर के किसी कोने में उग आता है. ऐसी स्थिति में इसे तुरंत उखाड़कर फेंकने की जरूरत नहीं होती. आप इसे सही तरीके से, मंत्रोच्चारण करके किसी उपयुक्त स्थान पर लगा सकते हैं. इससे इसके दुष्प्रभाव कम हो सकते हैं.
आक का पौधा कहां लगाना ठीक है?अगर आप आक के पौधे का धार्मिक कार्यों में उपयोग करते हैं, तो इसे मंदिर के पास या घर के बाहर किसी एकांत स्थान पर लगाया जा सकता है. इससे नकारात्मक असर से बचा जा सकता है और धार्मिक लाभ भी प्राप्त होता है. पूजा के समय इसके फूल और पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाएं, लेकिन पौधे को घर के मुख्य हिस्से में न रखें.
यह भी पढ़ें – बुधवार के शुभ रंग: पहनें हरा और सफेद, जीवन में पाएं शांति और सकारात्मकता, मिलेगा भगवान गणेश का आशीर्वाद
कुछ जरूरी बातें जो ध्यान में रखें-आक का पौधा बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें.-इसे छूने या काटने से पहले हाथ में दस्ताने पहनें.-अगर आक का पौधा उखाड़ना हो, तो पहले पूजा करके और मंत्र पढ़कर इसे स्थानांतरित करें.