पानी बचाने सड़कों पर उतरीं महिलाएं! राजनांदगांव में ‘नीर और नारी’ जल यात्रा ने मचाई हलचल



राजनांदगांव- राजनांदगांव जिले में भीषण गर्मी के चलते जल संकट गहराता जा रहा है. इस संकट से निपटने और लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों में यह अभियान तीव्रता से जारी है.

‘नीर और नारी जल यात्रा’ बनी चेतना की मिसाल‘जल है तो जीवन है’ की गूंज अब पूरे राजनांदगांव जिले में सुनाई देने लगी है. पद्मश्री फूलबासन यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘नीर और नारी जल यात्रा’ जल संकट के प्रति लोगों को सचेत कर रही है. इस यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव में जल और जीवन के अटूट संबंध को पुनः स्थापित करना है.

50 से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंचा अभियानअब तक यह यात्रा 50 से अधिक ग्राम पंचायतों में पहुंच चुकी है. इस दौरान न केवल लोगों को जागरूक किया गया है, बल्कि जल संरक्षण के ठोस उपायों को सरल भाषा में समझाया भी गया है. महिलाएं तपती धूप में भी पूरे उत्साह के साथ इस अभियान का हिस्सा बन रही हैं.

वैकल्पिक खेती की ओर बढ़ेंपद्मश्री फूलबासन यादव ने इस अभियान के दौरान पानी बचाने, पर्यावरण संरक्षण और वैकल्पिक खेती पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि रबी मौसम में धान की अधिकता से गांवों का जलस्तर घट गया है. अब समय है कि हम परंपरागत खेती से आगे बढ़कर वैकल्पिक फसलों की ओर रुख करें.

सामूहिक भागीदारी से जल संरक्षण को मिली गतिइस यात्रा में मां बम्लेश्वरी महिला समूह, बिहान समूह, बिहान कैडर, जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही. पर्कोलेशन टैंक, सोख्ता गड्ढा, नाला बंधान और पौधारोपण जैसे उपायों को ग्रामीणों के बीच पहुंचाया गया.

“हम जल बचाएंगे” बना गांवों का संकल्पजब किसी गांव के लोग एक स्वर में कहते हैं, “हम जल बचाएंगे, पौधे लगाएंगे, एक-एक बूंद की रक्षा करेंगे”, तो वह केवल नारा नहीं, बल्कि भविष्य के प्रति एक मजबूत वचन होता है. नीर और नारी जल यात्रा अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन बन चुकी है.

यह सिर्फ यात्रा नहीं, भविष्य की तैयारीइस यात्रा ने साबित किया है कि जब गांव की महिलाएं जागती हैं, तो समाज की चेतना भी जागती है. यह यात्रा सिर्फ पानी बचाने का नहीं, बल्कि भविष्य संवारने का संकल्प है. आइए, इस अभियान से जुड़ें और पानी को बचाकर जीवन को सजाएं.



Source link

Leave a Comment