Last Updated:May 07, 2025, 15:42 ISTमुंबई इंडियंस को मंगलवार 6 मई को गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे. हार के बाद महेला जयवर्धने घबरा गए हैं.मुंबई की हार से घबराए कोच.नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस को मंगलवार 6 मई को गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने कहा कि उनकी टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान में कुछ गलतियां की और कंट्रोल बनाने के बावजूद मैच हार गए इसलिए पांच बार की चैंपियन अब से बचे हुए हर मैच को ‘प्लेऑफ’ की तरह लेगी.
गुजरात टाइटंस ने बारिश से प्रभावित मैच में मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. गुजरात की टीम ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल कर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया जबकि मुंबई को अब ‘प्लेऑफ’ के लिए क्वालीफाई करने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे. उनके लिए अब थोड़ा मुश्किल होता जा रहा है.
जयवर्धने ने मैच के बाद मीडिया से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस हार से सब पता चल जाता है. दोनों टीमों ने कुछ गलतियां कीं. लेकिन हमने शायद उनसे कहीं ज्यादा गलतियां कीं. हम ऐसी स्थिति में थे जब हमारे पास पांच मैच में चार हार और एक जीत थी। लेकिन उसके बाद से हम लगभग हर मैच में जीत की स्थिति में थे. हमने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया. ’’
जयवर्धने ने कहा, ‘‘हमने इस विकेट पर 30 रन कम बनाए. गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की, कई मौके बनाए, अच्छा क्षेत्ररक्षण किया, हमने सबकुछ किया इसलिये यह अच्छा संकेत है. अब से हम हर मैच को प्लेऑफ की तरह लेंगे.’’ बता दें कि मुंबई इंडियंस का अगला मैच अब पंजाब किंग्स के खिलाफ 11 मई तो तो वहीं, दूसरा मैच 15 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है.
Location :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketगुजरात से हार के बाद मुश्किल में मुंबई इंडियंस, घबराए कोच, बोले- हर मैच को…
Source link