छत्तीसगढ़ की गेवरा कोयला खदान: एशिया की सबसे बड़ी ओपन कास्ट खदान.



Last Updated:May 07, 2025, 15:48 ISTKorba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की गेवरा और कुसमुंडा खदानें एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की शीर्ष 5 खदानों में हैं. गेवरा की वार्षिक क्षमता 70 मिलियन टन है.X

Image हाइलाइट्सगेवरा खदान एशिया की सबसे बड़ी ओपन कास्ट कोयला खदान है.गेवरा और कुसमुंडा खदानें दुनिया की शीर्ष 5 खदानों में शामिल है.गेवरा खदान की वार्षिक क्षमता 70 मिलियन टन है.कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित गेवरा कोयला खदान, न केवल भारत बल्कि पूरे एशिया के लिए एक गौरव का विषय है. यह साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा संचालित एक विशालकाय परियोजना है, जो इसे एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ओपन कास्ट कोयला खदान बनाती है. 49 मिलियन टन प्रति साल (MTPA) की क्षमता के साथ, यह खदान देश की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है.

विश्व एटलस डॉट कॉम द्वारा जारी एक सूची में, दुनिया की शीर्ष 10 कोयला खदानों में छत्तीसगढ़ की दो खदानों-गेवरा और कुसमुंडा-को क्रमशः दूसरा और चौथा स्थान मिल चुका है. यह उपलब्धि राज्य के कोयला खनन उद्योग की शक्ति और क्षमता को दर्शाती है. वित्तीय साल 2023-24 में, गेवरा खदान ने 59 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया, जबकि कुसमुंडा खदान ने 50 मिलियन टन का आंकड़ा पार किया. इन दो मेगा प्रोजेक्ट्स ने मिलकर 100 मिलियन टन से अधिक कोयले का उत्पादन किया, जो भारत के कुल कोयला उत्पादन का लगभग 10% है. गेवरा खदान की वार्षिक क्षमता 70 मिलियन टन है और इसमें 900 मिलियन टन से अधिक कोयले का भंडार मौजूद है.

अत्याधुनिक मशीनों का होता है उपयोगइन खदानों में कोयला खनन के लिए अत्याधुनिक तकनीकों और मशीनों का उपयोग किया जाता है. सरफेस माइनर जैसी मशीनें बिना ब्लास्टिंग के कोयला खनन करने में सक्षम हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है. ओवरबर्डन (कोयले की ऊपरी परत) को हटाने के लिए 240-टन डंपर और 42 क्यूबिक मीटर शॉवेल जैसी भारी मशीनरी का उपयोग किया जाता है. यह देश के लिए गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ राज्य की दो खदानों को दुनिया की शीर्ष 5 खदानों में स्थान मिला है. गेवरा और कुसमुंडा खदानें न केवल कोयला उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देते है और देश के विकास में अपना योगदान दे रहें हैं.
Location :Korba,Korba,Chhattisgarhhomechhattisgarhभारत के इस जिले में है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ओपन कास्ट कोयला खदान



Source link

Leave a Comment