Mohini Ekadashi 2025: कल मोहिनी एकादशी पर बना बेहद शुभ योग, वृषभ समेत इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा



Last Updated:May 07, 2025, 16:24 ISTMohini Ekadashi 2025: 8 मई को मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा और इस दिन हर्षण योग, बुधादित्य योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं. मोहिनी एकादशी के दिन बन रहे शुभ योग से 4 राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में फायदा…और पढ़ेंमोहिनी एकादशी पर बना बेहद शुभ योगमोहिनी एकादशी का व्रत 8 मई दिन गुरुवार को किया जाएगा. हर वर्ष यह व्रत वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप रखकर सभी देवताओं को अमृत पान करवाया था. मोहिनी एकादशी के दिन हर्षण योग, बुधादित्य योग और मीन राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है, जिससे 4 राशियों को बेहद फायदा मिलने वाला है. साथ ही इन राशियों पर भगवान विष्णु की भी कृपा रहने वाली है. कल से इन राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और परेशानियों से मुक्ति भी मिलेगी. आइए जानते हैं मोहिनी एकादशी के दिन बन रहे शुभ योग से किन किन राशियों को लाभ होने वाला है.

वृषभ राशि: आपके सभी कष्ट दूर होंगेकल मोहिनी एकादशी के दिन बन रहे शुभ योग से वृषभ राशि वालों को हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में अगर कोई समस्या चल रही है तो कल भगवान विष्णु की कृपा से दूर हो जाएगी और करियर में तरक्की के अच्छे अवसर भी मिलेंगे. ससुराल पक्ष या वैवाहिक जीवन में अगर समस्या चल रही है तो कल मोहिनी एकादशी का व्रत करने से आपके सभी कष्ट दूर होंगे और ससुराल पक्ष और जीवनसाथी के साथ संबंध भी मजबूत होंगे.

सिंह राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगीकल मोहिनी एकादशी के दिन बन रहे शुभ योग से सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अगर आपकी दुकान या बिजनस में फायदा नहीं हो रहा है तो कल भगवान विष्णु की कृपा से स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा और धन प्राप्ति के नए नए अवसर भी मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए साथ मिलकर किसी अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं. सिंह राशि वालों के कल से सामाजिक संबंध मजबूत होंगे और कई खास लोगों से मुलाकात भी होगी.

मकर राशि: सेहत में सुधार देखने को मिलेगाकल मोहिनी एकादशी के बन रहे शुभ योग का लाभ मकर राशि वालों को भी मिलेगा. मकर राशि वाले अगर किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित हैं तो कल से आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो कल आपकी आपको राहत मिलती दिखाई दे सकती है. इस राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो शुभ योग के प्रभाव से किसी मित्र के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है.

कुंभ राशि: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगीकल मोहिनी एकादशी के दिन बन रहे शुभ योग के प्रभाव से कुंभ राशि वालों को अटके धन की प्राप्ति हो सकती है. अगर परिवार में कोई कलह क्लेश चल रहा है तो कल मोहिनी एकादशी का व्रत करने से सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम मजबूत होगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. अगर आप विवाहित हैं और संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो कल भगवान विष्णु की कृपा से आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. वहीं सिंगल जातकों को आसपास या सामाजिक दायरे में कोई पार्टनर मिल सकता है.
homeastroमोहिनी एकादशी पर बना बेहद शुभ योग, इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा



Source link

Leave a Comment