Last Updated:May 07, 2025, 14:40 ISTBijapur News:छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सागर बोराडे ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में साथी जवान की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की. इस दौरान वे आईईडी ब्लास्ट में घायल हो ग…और पढ़ेंCG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सल ऑपरेशन.
हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सल ऑपरेशनकरेगुट्टा में लगातार सर्चिंग कर रहे जवानऑपरेशन में असिस्टेंट कमांडेंट सागर बोराडे घायलरंजन दास
बीजापुर. देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के कई किस्से अक्सर छिप जाते हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं तो इतिहास अपनी अलग छाप छोड़ देते है. कुछ ऐसा ही छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भी हुआ है. यहां करेगुट्टा इलाके में सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है. फोर्स लगातार इलाके में सर्चिंग कर रही है. इस दौरान सीआरपीएफ की 204वीं कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर बोराडे ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसे जानकर आपको भी उन पर नाज होगा. उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरे साथी जवानों की जान बचाई है.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना के बॉर्डर पर है कर्रेगुट्टा पहाड़ी का इलाका. यह एक संवेदनशील इलाका माना जाता है. यह इलाका सिर्फ घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से घिरा हुआ है. इस इलाके को नक्सलियों के सेफ स्पेस भी माना जाता है. कहा जाता है नक्सली कमांडर माड़वी हिडमा भी इस इलाके में काफी एक्टिव था.
सर्च ऑपरेशन के दौरान हादसा
ऑपरेशन करेगुट्टा के तहत सुरक्षाबलों के जवान लगातार इस इलाके में सर्चिंग कर रहे थे. इस दौरान कोबरा के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे ने साहस और लीडरशिप का परिचय दिया है. ऑपरेशन के बीच उनकी टीम का एक जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गया. धमाके में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तब सागर बोराडे ने अपने कमांड की परवाह किए बिना खुद ही मोर्चा संभाला. घायल जवान को सुरक्षित निकालने की कोशिश करते समय एक और आईईडी ब्लास्ट हुआ. साथी को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह दिए बिना आईईडी के ऊपर कूद गए. इसमें उनका बायां पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया.
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर इमोशनल हुईं इंदौर के सुशील नाथिनयल की पत्नी जेनिफर, बोली- आतंकी कायर हैं, मारना जरूरी
बुरी तरह घायल होने के बावजूद सागर बोराडे ने अपने होश नहीं खोया. फिर इलाज के लिए उन्हें रायपुर लाया गया. यहां से उन्हें फौरन दिल्ली रेफर कर दिया गया. ज्यादा चोट लगने की वजह से उनको अपना पैर गंवाना पड़ा. बताया जा रहा है कि फिलहाल उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया है. डॉक्टर लगातार उनको मॉनिटर कर रहे हैं.
Location :Bijapur,Bijapur,Chhattisgarhhomechhattisgarhबीजापुर ऑपरेशन करेगुट्टा: IED पर कूद गए कमांडेंट, बचाई साथी जवान की जान
Source link