Last Updated:May 07, 2025, 23:39 ISTआईपीएल के बीच में आरसीबी ने दिग्गज बल्लेबाज को 1 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया है. मयंक अग्रवाल को आरसीबी ने चोटिल देवदत्त पडिक्कल की जगह बुलाया है. वही दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक की जगह अफगानिस्तान के युवा ब…और पढ़ेंमयंक अग्रवाल को आरसीबी ने 1 करोड़ में साइन किया. नई दिल्ली. आईपीएल का आधा सफर खत्म हो चुका है. कुछ दिन बाद प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे. 57 मैच खेले जाने के बाद भी आईपीएल प्लेऑफ के लिए अभी तक किसी भी टीम ने ऑफिशियली क्वालीफाई नहीं किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चोटिल देवदत्त पडिक्कल की जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया. जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के शेष मैचों के लिए इंग्लैंड के हैरी ब्रूक की जगह अफगानिस्तान के सेदिकुल्लाह अटल से अनुबंध किया. मौजूदा सत्र में आरसीबी के लिए 10 मैच में दो अर्धशतक की मदद से 247 रन बनाने वाले पडिक्कल दाहिने पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण बाहर हो गए हैं.
मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने अब तक 127 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2661 रन बनाए हैं. उनके नाम एक आईपीएल शतक और 13 अर्द्धशतक हैं. वह एक करोड़ रुपये में आरसीबी में शामिल हुए. दूसरी ओर दिल्ली ने 23 वर्षीय अफगान बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल (Sediqullah Atal) को अनुबंधित किया है जिन्होंने इस साल की शुरुआत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन की शानदार पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं.
कप्तानी के 4 दावेदार… रोहित शर्मा के बाद कौन होगा टीम इंडिया का अगला टेस्ट कैप्टन, 25 साल का बल्लेबाज पीट रहा दरवाजा
रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, टीम इंडिया को भंवर में छोड़कर चले गए हिटमैन
अटल ने 49 टी20 मुकाबलों में 34.25 की औसत से 1,507 रन बनाए हैं जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं. वह पहली बार काबुल प्रीमियर लीग 2023 के दौरान चर्चा में आए जब उन्होंने एक ही ओवर में 48 रन बनाए. उस पारी में वह 56 गेंद पर 118 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें सात चौके और दस छक्के शामिल थे. उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में शतक भी बनाया जिसमें उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों पर 103 रन बनाए.
अटल ने एसीसी पुरुष टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 में अफगानिस्तान की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जहां वह पांच मैच में 368 रन बनाकर सबसे सफल बल्लेबाज रहे. ब्रूक ने नीलामी में खरीदे जाने के बावजूद आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया जिसके लिए बीसीसीआई ने उन्हें प्रतिबंधित कर दिया है. दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमंग बदानी ने कहा, ‘हम दिल्ली कैपिटल्स में अटल का स्वागत करते हुए उत्साहित हैं. वह एक रोमांचक युवा प्रतिभा है जिसने अफगानिस्तान की युवा और सीनियर दोनों टीम के लिए अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है.’
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketकोहली की टीम ने धाकड़ खिलाड़ी को स्क्वॉड में किया शामिल
Source link