Last Updated:May 08, 2025, 04:31 ISTAaj Ki Vrishabh Rashi : आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है. वृषभ राशि के जातक आज बिजनेस डील फाइनल कर सकते हैं. हर क्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी. दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा.X
वृषभ राशि का दैनिक राशिफलहाइलाइट्सआज वृषभ राशि के जातक बिजनेस डील फाइनल कर सकते हैं.ऑफिस में तनाव से मुक्त होकर काम कर पाएंगे.प्रमोशन के योग हैं, बॉस से सहयोग मिलेगा.Vrishabh Rashifal, 8 May 2025/वाराणसी. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 8 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर करेंगे. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय कहते हैं कि आज वृषभ राशि का दिन बेहतर होगा. आज आपको हर क्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी. जिस काम के लिए आप लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, उसे आज आप पूरा कर सकते हैं.
बिजनेस आज वृषभ राशि के जातक बिजनेस को लेकर कोई डील फाइनल कर सकते हैं. इसमें आपको फायदा होगा. जो लोग नौकरी करते हैं, आज ऑफिस में तनाव से मुक्त होकर काम कर पाएंगे. काम के दम पर आपको बॉस से सहयोग मिलेगा. आज आपके प्रमोशन के योग हैं. आज आप सोना और चांदी के साथ शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में फायदा होगा.
लव लाइफ वृषभ राशि वालों की लव लाइफ में आज पार्टनर से थोड़ी खटपट हो सकती है. आज अपने पार्टनर को भरपूर समय देना होगा. तभी आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. आज आपका दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा.
हल्दी करें दानआज आपका शुभ रंग बैंगनी और शुभ अंक पांच है. आज के दिन के आप हल्दी की सात गांठ को किसी कपड़े में रखकर जरूरतमंद को दान दें. इससे आपकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी.
Location :Varanasi,Uttar Pradeshhomeastroबॉस का सहयोग, प्रमोशन के योग और पार्टनर से खटपट…जानें वृषभ राशि का पूरा हाल
Source link