Korba’s daughter Aastha brought glory to her name, secured ninth position in the 10th board, dreams of becoming a doctor….



Last Updated:May 08, 2025, 13:31 ISTChhattisgarh Board 12th Result 2025: कोरबा की आस्था केसरवानी ने सीजी बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है. आस्था ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और दोस्त…और पढ़ेंX

बेटी आस्था को मिठाई खिलाते हुए परिजनकोरबा: कोरबा जिले के लिए एक बार फिर गौरव का पल आया है, जब स्थानीय बेटी आस्था केसरवानी ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजी बोर्ड) की दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 में जगह बनाई है. आस्था ने 97% अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है, जिससे पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है.

निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आस्था शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज रही है. अपनी मेहनत और लगन से उसने यह मुकाम हासिल किया है. आस्था के पिता, लक्ष्मी प्रसाद, मेडिकल स्टोर चलाते हैं. उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को शिक्षा के प्रति हमेशा प्रेरित किया है, जिसका परिणाम आज सबके सामने है. उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही दोनों बेटियां पढ़ाई में अव्वल हैं.

डॉक्टर बनने का सपना लिए आगे बढ़ रही आस्थारिजल्ट घोषित होते ही आस्था के परिवार में खुशी का माहौल छा गया. रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. आस्था की इस सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा कोरबा जिला गौरवान्वित है. लोकल 18 न्यूज़ से खास बातचीत में आस्था ने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि वह आगे डॉक्टर बनना चाहती हैं और अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करेंगी. आस्था ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को दिया, जिन्होंने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया और उनका समर्थन किया. दसवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए आस्था दिन में 7 से 8 घंटे की पढ़ाई घर पर ही किया करती थी. 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही परिवार और परिचितों का आस्था के घर आना शुरू हो गया है और लोग आस्था को उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हुए बधाई देने पहुंच रहे हैं.
Mohd Majidwith more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ेंwith more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ेंLocation :Korba,Korba,ChhattisgarhhomecareerCG Board result: कोरबा की बेटी ने 10वीं परीक्षा में हासिल किया 9वां स्थान



Source link

Leave a Comment