KKR Playoff scenario: अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकता है KKR, अब भी बची आखिरी उम्मीद, क्या है बदले समीकरण?



Last Updated:May 08, 2025, 14:50 ISTIPL KKR Playoff Scenario: चेन्नई सुपरकिंग्स से अहम मैच गंवाने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. मगर अब भी एक बेहद करीबी मार्जिन से क्वालीफाई करने का चांस बचा है.कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदेंहाइलाइट्सकेकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म?चेन्नई के खिलाफ हार के बाद क्या टूर्नामेंट से बाहर?भाग्य और चमत्कार के बूते अब भी क्वालिफिकेशन संभवनई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स से हार के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर होने की कगार पर है, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे को अब भी उम्मीद बनी हुई है. केकेआर के अब दो मैच बचे हैं और वह ज्यादा से ज्यादा 15 पॉइंट तक ही पहुंच सकता है.

अभी खत्म नहीं हुई सारी उम्मीदेंकोलकाता नाइटराइडर्स फिलहाल 12 मैच में 11 पॉइंट लेकर खड़ी है, उसके सिर्फ दो ही मैच बाकी है. केकेआर की क्वालीफिकेशन उम्मीदें इस बात पर भी निर्भर करेंगी कि गुजरात टाइटं, आरसीबी और पंजाब किंग्स अपने बचे हुए मैच जीत जाए. केकेआर अपने दोनों बचे मैच जीते और उम्मीद करे कि मुंबई इंडियंस अपने बचे हुए दो गेम हारकर 14 पर ही बना रहे. इस स्थिति में केकेआर 15 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स के बराबर हो जाएगा. जीटी, आरसीबी और पीबीकेएस के साथ प्लेऑफ के लिए चौथी टीम तय करने में तब नेट रन रेट की अहम भूमिका होगी.

KKR vs CSK: इन 6 गेंदों में पलट गया पूरा मैच, जीत तय मानकर खुशी मना रही थी KKR फिर आया टर्निंग पॉइंट

रहाणे को अब भी क्वालिफेकशन का भरोसाकेकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बुधवार को मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि 15 अंकों के आधार पर भी हम क्वालीफाई कर सकते हैं. हमें अब भी सकारात्मक सोचना होगा. हमें अभी सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच खेलने हैं. इसलिए एक टीम के रूप में हमें सकारात्मक रहना होगा, सोचना होगा कि हम अगले दो मैच कैसे जीत सकते हैं. हम बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं. हमें एक टीम के रूप में वापसी करने को लेकर पूरा भरोसा है.’
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketअब भी प्लेऑफ में पहुंच सकता है KKR, बची है आखिरी उम्मीद, क्या है बदले समीकरण?



Source link

Leave a Comment