Last Updated:May 08, 2025, 16:34 ISTFree IIM MBA : आईआईएम रायपुर से फ्री में एमबीए करने का गोल्डन चांस है. साथ में छत्तीसगढ़ सरकार 50 हजार रुपये महीने स्कॉलरशिप भी देगी. छत्तीसगढ़ सरकार और आईआईएम रायपुर ने मिलकर पब्लिक पॉलिसी में दो वर्षीय एमबीए प्…और पढ़ेंFree IIM MBA : एमबीए के दौरान शासन के साथ भी काम करने का अवसर मिलेगा. हाइलाइट्सआईआईएम रायपुर से फ्री में एमबीए का मौका.छत्तीसगढ़ सरकार देगी 50 हजार रुपये महीने की स्कॉलरशिप.पब्लिक पॉलिसी में एमबीए के लिए CAT स्कोर जरूरी.Free IIM MBA : आईआईएम रायपुर देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में से एक है. इसमें दो वर्षीय एमबीए कोर्स की फीस 9,70,500 रुपये है. पूरी फीस छत्तीसगढ़ सरकार चुकाएगी. यह संभव होगा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से शुरू किए गए मुख्यमंत्री ‘सुशासन फेलोशिप’ प्रोग्राम से. मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप (चीफ मिनिस्टर गुड गवर्नेंस फेलोशिप) पाने के लिए आईआईएम रायुपर की ओर से पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस में दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन लेना होगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई है. इस कोर्स की पूरी फीस तो माफ होगी ही, साथ ही प्रत्येक स्टूडेंट को 50 हजार रुपये महीने की स्कॉलरशिप भी मिलेगी.
पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस में MBA के लिए योग्यता
आईआईएम रायपुर से पब्लिक पॉलिसी में एमबीए करने के लिए उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए. साथ ही उनके पास साल 2022, 2023 और 2024 में से किसी भी साल का वैलिड CAT (कॉमन एडमिशन टेस्ट) स्कोर कार्ड भी होना जरूरी है. इसके अलावा किसी भी विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों (रिजर्व कैटेगरी के अभ्थर्थियों के लिए 55%) से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए.
छत्तीसगढ़ शासन के साथ काम करने का मौका
मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप (चीफ मिनिस्टर गुड गवर्नेंस फेलोशिप) लॉन्च करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा था कि इसका मकसद राज्य के होनहार युवाओं को शासन से जोड़ना और उन्हें नीति निर्माण में भागीदार बनाना है. पब्लिक पॉलिसी में एमबीए के साथ-साथ छात्र विभिन्न विभागों और जिलों में प्रशासनिक अनुभव भी प्राप्त करेंगे. साथ ही छात्र अपने प्रोजेक्ट्स और नीतिगत सुझाव सीधे मुख्यमंत्री को प्रस्तुत कर सकेंगे.
Praveen Singhप्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ेंप्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ेंLocation :New Delhi,New Delhi,DelhihomecareerIIM से फ्री में करें MBA और 50 हजार रुपये स्कॉलरशिप भी, ऐसे मिलेगा एडमिशन
Source link