Tailor daughter Dimple Got place in merit 10th board exam



Last Updated:May 08, 2025, 17:15 ISTएक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली डिंपल की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार को, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. डिंपल ने लोकल 18 को बताया कि उनका सपना इंजीनियर बनने का है और गणित उनका सबसे पसंदीद…और पढ़ेंX

Image हाइलाइट्सडिंपल ने छत्तीसगढ़ बोर्ड में 97.83% अंक प्राप्त किए.डिंपल के पिता दर्जी हैं और गांव में खेती करते हैं.डिंपल का सपना इंजीनियर बनने का है.कोरबा:- सफलता, अमीरी और गरीबी देखकर नहीं आती, ये मेहनत और लगन का फल होती है. इस बात को एक बार फिर सच साबित किया है कोरबा के प्रयास आवासीय विद्यालय की छात्रा डिंपल साहू ने. मूल रूप से धमतरी की रहने वाली डिंपल ने अपनी प्रतिभा के दम पर छत्तीसगढ़ बोर्ड 2024-25 की परीक्षा में 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में 9वां स्थान हासिल किया है.

एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली डिंपल की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार को, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. डिंपल ने लोकल 18 को बताया कि उनका सपना इंजीनियर बनने का है और गणित उनका सबसे पसंदीदा विषय है. उन्होंने अपनी सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि घंटों-घंटों पढ़ने के बजाय, लगन और मेहनत से थोड़ा-थोड़ा समय अभ्यास करना ही काफी है.

पिता करते हैं दर्जी का कामडिंपल के पिता, प्रीतम सिंह साहू, पेशे से दर्जी हैं और गांव में उनकी आधा एकड़ की खेती है. सीमित संसाधनों के बावजूद, डिंपल ने अपनी पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी. डिंपल के पिता प्रीतम सिंह को उम्मीद है कि उनकी बेटी की प्रतिभा को देखते हुए सरकार की ओर से उन्हें आगे पढ़ने में मदद मिलेगी और वह अपने सपनों को पूरा कर पाएगी.

माता-पिता और शिक्षक को दिया सफलता का श्रेयअपनी सफलता का श्रेय डिंपल ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया. प्रयास आवासीय विद्यालय के प्राचार्य, गौरव शर्मा, डिंपल की सफलता से बेहद खुश हैं. उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि डिंपल शुरू से ही पढ़ने में होशियार थी. उन्होंने कहा कि आज डिंपल के नाम से शहर में उनकी और उनके विद्यालय की चर्चा हो रही है, जो उनके लिए गर्व की बात है.

डिंपल की कहानी उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणादायक है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने का जज्बा रखते हैं. उनकी सफलता यह साबित करती है कि यदि मन में लगन हो, तो गरीबी भी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती है. डिंपल ने दिखा दिया है कि मेहनत और लगन से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है और सफलता हासिल की जा सकती है.
Location :Korba,Chhattisgarhhomecareerदर्जी की बेटी डिंपल ने बोर्ड एग्जाम में किया टॉप, इंजीनियर बनने का है सपना



Source link

Leave a Comment